Thursday, May 9, 2024
Homeकाम की बातChaitra Purnima 2024: आज चैत्र पूर्णिमा पर करें इन 5 चीजों का...
Homeकाम की बातChaitra Purnima 2024: आज चैत्र पूर्णिमा पर करें इन 5 चीजों का...

Chaitra Purnima 2024: आज चैत्र पूर्णिमा पर करें इन 5 चीजों का दान, चमकेगी किसमत

India News CG (इंडिया न्यूज), Chaitra Purnima 2024: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर माह की पूर्णिमा तिथि का अपना-अपना महत्व होता है। चैत्र मास की पूर्णिमा को चैत्र पूर्णिमा कहा जाता है, इस दिन हनुमान जयंती भी मनाई जाती है। इस पूर्णिमा के दिन स्नान और दान करना बहुत शुभ माना जाता है। दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और पवित्र नदियों में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। आज हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका दान आप चैत्र पूर्णिमा पर कर सकते हैं।

चावल का दान

चैत्र पूर्णिमा पर चावल का दान करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मानसिक शांति भी बनी रहती है। चावल के अलावा आप खीर बनाकर भी दान कर सकते हैं।

गुड़ का दान

चैत्र पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान करना अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गुड़ का दान करने से घर में सुख-शांति आती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

चने का दान

अगर आप जीवन में सुख, शांति और समृद्धि चाहते हैं तो आपको चैत्र पूर्णिमा के दिन मंदिर में जाकर चने का दान करना चाहिए। इसके साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

वस्त्र दान

चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर आपको जरूरतमंदों को कपड़े का दान अवश्य करना चाहिए। कहा जाता है कि इससे नौकरी संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

हल्दी का दान

चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर आप हल्दी या कोई पीली मिठाई का दान कर सकते हैं। इससे आर्थिक समस्याओं से राहत मिलती है और धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular