Monday, May 20, 2024
HomeCrimeChhattisgarh News: पत्नी ने काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट, वजह हैरान कर...
HomeCrimeChhattisgarh News: पत्नी ने काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट, वजह हैरान कर...

Chhattisgarh News: पत्नी ने काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट, वजह हैरान कर देगी

India News CG (इंडिया न्यूज),Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक महिला ने अपने पति से खाना मांगा तो उसने गुस्से में आकर उसका प्राइवेट पार्ट दांतों से काट लिया। पीड़िता का पति लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचा, जहां इलाज के बाद थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत के आधार पर पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया गया है। यह हैरान कर देने वाली घटना डौंडीलोहारा चौकी का है।

खाना मांगने को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पति पुनीत राम सिन्हा 34 वर्ष निवासी ग्राम खेरथा बाजार चौकी संजारी। वह मजदूरी करता है और 6 मई की दोपहर घर पर ही था। जब उसने सो रही पत्नी सरिता बाई से खाना मांगा तो पत्नी नाराज हो गई। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और पत्नी ने पति को गाली देना शुरू कर दिया। जब पत्नी ने मना किया तो उसने पति के गुप्तांग को दांतों से काट लिया, जिससे खून बहने लगा।

घटना के बाद महिला हुई फरार

हालांकि, घटना को अंजाम देने के बाद पत्नी वहां से भाग गई। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। बहरहाल पुलिस ने डौंडीलोहारा थाने में आरोपी पत्नी के खिलाफ धारा 294,506,323 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular