Monday, May 20, 2024
HomeWeatherCG Weather: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से मिली राहत, आज बारिश के...
HomeWeatherCG Weather: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से मिली राहत, आज बारिश के...

CG Weather: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से मिली राहत, आज बारिश के आसार, 8 डिग्री तक गिरा पारा

India News CG (इंडिया न्यूज), CG Weather: छत्तीसगढ़ में तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते सोमवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। इसके चलते कई जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में तापमान 2 डिग्री तक गिरने की संभावना है। आज मंगलवार को भी प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।

बारीश होने की सम्भावना

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में राज्य में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। उसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। साथ ही राज्य में गरज-चमक के साथ तूफान आने की भी आशंका है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि द्रोणिका के असर से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है। इसके चलते प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है।

सोमवार को रायपुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। बिलासपुर में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण एक ही दिन में पारा 12 डिग्री तक गिर गया। साथ ही रायपुर में पारा आठ डिग्री तक गिर गया है। यहां सुबह बादल छाए रहे। शाम को बारिश की संभावना है।

8 से 12 डिग्री तक गिर पारा

प्रदेश में राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। यहां का उच्चतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में दिन का तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया है। बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 8 से 12 डिग्री तक गिर गया है।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular