Thursday, May 9, 2024
Homeलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024: राजनांदगांव से भूपेश बघेल, रायपुर से विकास उपाध्याय,...
Homeलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024: राजनांदगांव से भूपेश बघेल, रायपुर से विकास उपाध्याय,...

Lok Sabha Election 2024: राजनांदगांव से भूपेश बघेल, रायपुर से विकास उपाध्याय, जानें छत्तीसगढ़ में किसे मिला कहां से टिकट

India News Chhattisgarh (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज शुक्रवार को 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में छत्तीसगढ़ से भी 6 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

छत्तीसगढ़ से इन्हें मिला टिकट

कांग्रेस की पहली लिस्ट में भूपेश बघेल को राजनांदगांव, शिव डहरिया को जांजगीर-चांपा और ज्योत्सना महंत को कोरबा से टिकट मिला है। वहीं, राजेन्द्र साहू को दुर्ग, विकास उपाध्याय को रायपुर और ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

भूपेश बघेल को राजनांदगांव मिला टिकट

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम, भूपेश बघेल 2014 और 2019 के बीच राज्य कांग्रेस के प्रमुख थे। पाटन निर्वाचन क्षेत्र में उनकी मजबूत उपस्थिति है, जहां से उन्होंने कई बार विधानसभा चुनाव जीता है। वह मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। बघेल पिछले तीन दशकों में पाटन निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुने गए हैं। पिछले साल दिसंबर में, कांग्रेस नेता ने अपने दूर के भतीजे और भाजपा नेता विजय बघेल को हराकर 19,723 वोटों के बड़े अंतर से एक बार फिर पाटन विधानसभा सीट जीती।

शिव डहरिया जांजगीर-चांपा से लड़ेंगे चुनाव

2003 में शिव डहरिया पहली बार विधायक निर्वाचित होकर आए। इसके बाद 2008 में दूसरी बार एवं 2018 में तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। शिव डहरिया 2019 में मंत्री छतीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम विभाग बने। 2019 से 2021 तक सदस्य कार्यमंत्रणा समिति छतीसगढ़ विधानसभा बने। शिव डहरिया रायपुर जिले की आरंग विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए है।

ज्योत्सना महंत को कोरबा से मिला टिकट

ज्योत्सना महंत पहली बार सांसद निर्वाचित हुई हैं। वे कांग्रेस के कद्दावर नेता और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत की पत्नी है। 2019 में चुनाव लड़कर ज्योत्सना महंत ने प्रचंड मोदी लहर में भी जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से कांग्रेस ने केवल दो जीती थी जिसमें से एक ज्योत्सना महंत थीं। ज्योत्सना महंत ने भाजपा के प्रत्याशी ज्योति नंद दुबे को चुनाव हराया था।

विकास उपाध्याय रायपुर से होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

विकास उपाध्याय 1998 में एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष रायपुर जिला रहे थे। 1999 में रायपुर जिले के एनएसयूआई जिला अध्यक्ष बने थे। 2004 में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने। 2006 में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव बने। 2009 में राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस बने और 2010 में राष्ट्रीय महासचिव युवा कांग्रेस बने। 2013 से 18 तक वे जिला कांग्रेस अध्यक्ष रायपुर शहर रहे। विकास उपाध्याय मई 2018 में रायपुर जिले के रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए। 2020 में उन्हें संसदीय सचिव बनाया गया।

ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से लोकसभा चुनाव का टिकट

1998 में ताम्रध्वज साहू पहली बार विधानसभा हेतु निर्वाचित हुए। उसके बाद 2003, 2008 व 2018 में चौथी बार निर्वाचित हुए। 2014 में दुर्ग लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ कर उन्होंने भाजपा की सरोज पांडेय को हराया। छत्तीसगढ़ राज्य अलग होने के बाद वे जोगी सरकार में राज्य शिक्षा व जलसंसाधन मंत्री बने थे। 2013 में भी उन्होंने विधानसभा चुनाव बेमेतरा सीट से लड़ा था पर वह चुनाव हार गए थे। 2018 में विधायक चुने जाने के बाद मंत्री लोक निर्माण विभाग, गृह,जेल,संस्कृति, धार्मिक न्यास,पर्यटन मंत्री बनाया गया।

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election: छत्तीसगढ़ में छिड़ी नोताओं में जंग, कांग्रेस के पूर्व मंत्री पर भाजपा के मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप

ये भी पढ़ें-CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया बड़ा फैसला, संविदा कर्मियों को मिलेगी इतने दिनों की छुट्टी

ये भी पढ़ें-CG News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट से मिली मंजूरी, क्या है कृषक उन्नति योजना, इस तरह मिलेगा लाभ

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular