Monday, May 20, 2024
HomeCrimeCG Crime: तबियत खराब होने के बहाने से दो महिलाओं ने दिन दहाड़े...
HomeCrimeCG Crime: तबियत खराब होने के बहाने से दो महिलाओं ने दिन दहाड़े...

CG Crime: तबियत खराब होने के बहाने से दो महिलाओं ने दिन दहाड़े लूट को दिय अंजाम

India News CG (इंडिया न्यूज) CG Crime: बिलासपुर में एक महिला के साथ बड़ी शातिर तरीकें से दो महिलाओं ने तबियत खराब होने का बहाना कर, महिला के गले से सोने की चैन चोरी कर ली। महिला को इस चोरी का अंदाज़ा भी नहीं हुआ था, बाद में जब उसे इस बात का एहसास हुआ तब तक देर हो चुकी थी, और चोर फरार हो गए थे। महिला ने चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

काम पर जा रही थी व्यवसायी महिला
बिलासपुर के सिविल लाइन में एक लूट का मामला सामने आया है। अपनी दूकान पर काम करने जा रही महिला (नीलम, 64 ) के गले से, बड़ी शातिर तरीके से सोने की चैन निकाल ली गयी। महिला अपने पति (हरिश्चंद्र ) के साथ मिलकर साइकल की दूकान चलाती है। उनकी दूकान श्याम टाकीज के पास स्थित है।

तबियत खराब होने के बहाने से पीड़िता का ध्यान भटकाया
महिला ने दूकान जाने के लिए एक ऑटो लिया था, ऑटो में आगे जाकर एक युवती और एक महिला भी बैठ गयी।
थोड़ी देर बाद युवती पीड़िता का ध्यान भटकाने के लिए,उल्टी आने का नाटक करने लगी, वही दूसरी महिला भी उसके नाटक में साथ देंगे लगी। व्यवसायी महिला ने इंसानियत के नाते उसकी मदद करने की कोशिश की और उसे ऑटो से उतरने को कहा। जब पीड़िता का ध्यान युवती पर था, तब तक महिला ने पीड़िता के गले से सोने की चैन निकाल ली। दोनों युवती और महिला ऑटो से आगे जाकर उतर गए।
जब पीड़िता अपनी दूकान पर पहुंची, पीड़िता का पति वहां मौजूद था, और वहां जाकर पीड़िता को अहसास हुआ की महिला के गले से चैन गायब है।
पीड़िता समझ गयी की यह करतूत उन महिलाओं की है जो ऑटो में साथ बैठी थी।

सीटीवी फुटेज की मदद से मिल सकते है सबूत
पीड़िता और उसके पति ने सिविल लाइन थाने में चोरी की FIR दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को अपराधियों की जानकारी देते हुए बताया, दोनों अपराधियों की उम्र 40 वर्ष और 25 वर्ष के करीब होगी।
पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है, और उस क्षेत्र के आस पास के सीटीवी फुटेज जांच करना शुरू कर दिया है, और लोगों से पूछताछ भी चल रही है। पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है।

ये भी पढ़ें:- 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular