Monday, May 20, 2024
HomeAaj Ka Rashifal in HindiAstrology : शुक्र ने बदली चाल, यह राशियाँ हो सकती है रातों...
HomeAaj Ka Rashifal in HindiAstrology : शुक्र ने बदली चाल, यह राशियाँ हो सकती है रातों...

Astrology : शुक्र ने बदली चाल, यह राशियाँ हो सकती है रातों रात मालामाल

India News (इंडिया न्यूज) Astrology: शुक्र गृह सभी राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, यदि किसी राशि में शुक्र गृह गोचर करता है, तो उस राशि वाले व्यक्ति के सारे काम बनना शुरू हो जाते है, व्यक्ति रातों रात मालामाल भी हो सकते है। शुक्र गृह की बदलती दिशाओं का प्रभाव अन्य राशियों पर भी पड़ता है। आइये जानते है, शुक्र गृह के दिशा बदलने से इस महीने किन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

शुक्र गृह की चाल बेहद ख़ास होती है, इस समय शुक्र गृह मीन राशी में गोचर कर रहा है, 31 मार्च को शुक्र गृह ने मीन राशि में प्रवेश किया था। मीन राशि में इस समय, शुक्र, बुध, राहू और सूर्य की युति बनी हुई है, इस युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग, बुधादित्य राजयोग और विपरीत राजयोग बन रहे है। 23 अप्रैल तक शुक्र मीन राशि में ही विराजमान रहेगा।

कर्क राशि
शुक्र की दिशा बदलने से कर्क राशि वालों को लाभ संकेत मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए शुभ समय रहेगा। शादी शुदा लोगों के वैवाहि जीवन में प्रेम बना रहेगा। कर्क राशि वाले आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। कुंवारे लोगों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते है।

धनु राशि
शुक्र के दिशा परिवर्तन से धनु राशि वालों का भाग्य उदय हो सकता है। धनु राशि के चौथे भाव में शुक्र ने गौचर किया है। पितृ संपत्ति मिलने के आसार है। शुक्र के शूभ प्रभाव से व्यक्ति की आर्थिक स्तिथि अच्छी रहेगी। किसी भी यात्रा में सफलता मिल सकती है। स्वस्थ में सुधार हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का मीन में गोचार करना बेहद शुभ है। कारोबार में सिंह राशि वालों को सफलता मिलेगी, नई नौकरी लगने के योग बन रहे है। धन लाभ हो सकता है। सिंह राशि के जातकों को सेहत का ख़ास ध्यान देना पड़ेगा। व्यापारी, मीडिया और फिल्म लाइन से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ है।

डिस्क्लेमर : इस लेखन में दी गई जानकारी पर हम दावा नहीं करते की यह बिलकुल सही और सटीक है। अधिक जानकारी के लिए इस क्षेत्र के विशेषज्ञों को संपर्क करे, व् उनसे सलाह ज़रूर लें।

ये भी पढ़ें:- 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular