Saturday, May 18, 2024
Homeरायपुरsarnath express: रायपुर से बड़ी खबर! सारनाथ एक्‍सप्रेस में चली गोली, RPF...
Homeरायपुरsarnath express: रायपुर से बड़ी खबर! सारनाथ एक्‍सप्रेस में चली गोली, RPF...

sarnath express: रायपुर से बड़ी खबर! सारनाथ एक्‍सप्रेस में चली गोली, RPF जवान की हुई मौत

India News (इंडिया न्यूज़),sarnath express: राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। छपरा से दुर्ग तक चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस में हादसा हुआ है। सारनाथ एक्सप्रेस में गोली चलने की खबर आई है। यह बताया जा रहा है कि इस घटना में RPF जवान की मौत हुई है। एक यात्री घायल है। स्टेशन में गोली चलने से लोग सदमें में है। पुलिस मामले की जांच में जूटी है।

रायपुर स्टेशन पर हुआ हादसा 

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि छपरा से दुर्ग तक चलने वाली सारनाथ एक्‍सप्रेस शनिवार सुबह अपने समय पर उसलापुर स्टेशन पहुंची। उसलापुर स्‍टेशन से रायपुर के लिए रवाना हो गई। इस ट्रेन में RPF एसडी डी घोष के साथ चार जवान डयूटी पर तैनात थे।

RPF जवान फर्श पर गिरा पड़ा 

सारनाथ एक्सप्रेस आज सुबह रायपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंची। इस दौरान ट्रेन में उतरते समय स्लीपर कोच में नंबर 2 से गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर स्‍टेशन पर मौजूद यात्री दहशत में आ गए। साथी जवान जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि RPF जवान फर्श पर गिरा पड़ा है।

पुलिस कर रही जांच 

अभी शुरूआती जांच में कहा जा रहा है कि गोली RPF जवान के बंदूक से चली है। जिससे गोली उसके सीने में लगी है। इस घटना में एक यात्री घायल हो गया है। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना होने के बाद स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular