Thursday, May 9, 2024
HomeNationalCG News: अटल आवास में घुसकर नक्सलियों ने DRG जवान को मारी...
HomeNationalCG News: अटल आवास में घुसकर नक्सलियों ने DRG जवान को मारी...

CG News: अटल आवास में घुसकर नक्सलियों ने DRG जवान को मारी गोली

India News CG (इंडिया न्यूज), CG News: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर नक्सलियों का आतंक तेज हो गया है। बीजापुर में अटल आवास में रहने वाले एक आरक्षक को घर में घुसकर नक्सलियों ने गोली मार दी। यह आरक्षक DRG का जवान बताया जा रहा है। इस घटना में कांस्टेबल दीपक दुर्गम बुरी तरह घायल हो गए हैं। जिसे बीजापुर अस्पताल ले जाकर इलाज किया जा रहा है।

जवान अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा है कि बीजापुर में तैनात डीआरजी जवान को पीठ में गोली लगी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बीजापुर जिला मुख्यालय में पुलिस जवानों के लिए अटल आवास बनाया गया है। यहीं पर सैनिक अपने परिवारों के साथ रहते हैं। नक्सलियों ने अटल आवास में घुसकर इस खौफनाक मंजर को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि घायल जवान को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस जांच में लगी

हैरान करने वाली बात ये है कि जिस जगह ये घटना हुई वो बीजापुर कोतवाली थाने से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अब पुलिस टीम जांच में जुट गई है। इस शूटिंग को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बीजापुर शहर के बाहरी इलाकों में लगातार सर्चिंग अभियान चलाते हुए सभी वाहनों की जांच भी की जा रही है।

शहर में चल रही चेकिंग

इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि अटल आवास परिसर में माओवादियों की स्मॉल एक्शन टीम ने दीपक दुर्गम नाम के कांस्टेबल पर फायरिंग की। इस गोलीबारी में वह पूरी तरह से घायल हो गये। इसके बाद घायल जवान का इलाज बीजापुर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की टीमें लगातार पुलिस कर्मियों के क्वार्टरों और शहर के इलाकों में गश्त कर रही हैं। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Read More:

CG News: दंतेवाड़ा में IED ब्लास्ट, पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान…

Buldhana News: महिला टीचर ने की छात्र से की गंदी हरकत, रोते हुए पहुंचा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular