Monday, May 20, 2024
Homeकाम की बातSurya Grahan: 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों...
Homeकाम की बातSurya Grahan: 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों...

Surya Grahan: 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों को करेगा मालामाल!

India News CG (इंडिया न्यूज़), Surya Grahan: जल्द ही साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। सूर्य ग्रहण सोमवार, 8 अप्रैल 2024 को लगेगा। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन पड़ता है। साल 2024 का पहला ग्रहण जिस दिन लगेगा उस दिन चैत्र अमावस्या है। 8 अप्रैल को ग्रहण का समय रात 09:12 बजे से 01:25 बजे तक है यह ग्रहण कुल 4.25 मिनट तक रहेगा।

साल 2024 में लगने वाला सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगेगा। हालांकि, साल का पहला ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानिए ग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव।

मिथुन राशि

सूर्य ग्रहण के लगने से मिथुन राशि वालों को बहुत फायदा होने वाला है। इस अवधि में मिथुन राशि के लोग निवेश कर सकते हैं, इस निवेश का परिणाम उन्हें शुभ फल देगा। आपको करियर और बिजनेस दोनों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

धनु

धनु राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण खास रहेगा. इस दौरान आपको करियर और बिजनेस में काफी फायदा होने वाला है। यह समय आपके लिए बेहद शुभ है। यदि आप इस अवधि में अकेले हैं तो आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। अगर आप पार्टनरशिप में काम करते हैं तो आपको लाभ ही लाभ होगा।

मकर

मकर राशि वालों के लिए आने वाला समय बेहद शुभ रहेगा। इस अवधि में आपका रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। दांपत्य जीवन में रिश्ते बेहतर होंगे। आप एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे। आपके लिए जरूरी है कि आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

मीन राशि

साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगने जा रहा है। यह दिन आपके लिए शुभ रहेगा। इस अवधि में आपके रिश्तों में सुधार आएगा। गलतफहमियां दूर होंगी, नौकरी में बदलाव हो सकता है।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular