Saturday, May 18, 2024
Homeकाम की बातHoli Ke Upay 2024: होली पर करें ये उपाय, दूर होगी घर...
Homeकाम की बातHoli Ke Upay 2024: होली पर करें ये उपाय, दूर होगी घर...

Holi Ke Upay 2024: होली पर करें ये उपाय, दूर होगी घर की सारी परेशानी

India News Chhattisgarh ( इंडिया न्यूज ) Holi Ke Upay 2024: होली पर माहौल रंगों और तरह-तरह के पकवानों से महक उठता है। हर व्यक्ति अपने जीवन में बदलाव की उम्मीद करता है। होली के त्योहार से यह भी उम्मीद की जा रही है कि फाल्गुन आते ही उनके जीवन में रंग भरने लगेंगे। होली को आर्थिक समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप इस दिन लक्ष्मी साधना करते हैं तो आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो जाएगी। आइए जानते हैं होली पर लक्ष्मी साधना के उपाय।

होली पर माता लक्ष्मी पूजन विधि

सबसे सरल उपाय आप यह कर सकते हैं कि होलिका दहन की सुबह घर की साफ-सफाई करें, मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और रंगोली सजाएं। सुबह और शाम को कपूर और लौंग जलाकर देवी लक्ष्मी की आरती करें और दिन में 2 बार और रात में 11 बार लक्ष्मी स्तोत्र या लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

होलिका दहन पर श्रीयंत्र स्थापित करें

होलिका दहन की रात श्रीयंत्र स्थापित करें और ऊँ श्री कमला कमलालायै नम: मंत्र का 11 हजार बार जाप करें। इसके बाद श्रीयंत्र को तिजोरी या पूजा स्थान में लाल कपड़े पर धान या चावल रखकर उसके ऊपर स्थापित करें। इससे आपकी धन संबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

मां लक्ष्मी को खीर का लगाएं भोग 

होलिका दहन की सुबह होली पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। होली के दिन मीठे और नमकीन पकवानों के अलावा खीर भी जरूर बनाएं। खीर बनाकर होली खेलने से पहले मां लक्ष्मी को खीर का भोग अवश्य लगाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपको आर्थिक लाभ मिलता है।

तांबे का सिक्का चढ़ाएं

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मां लक्ष्मी को तांबे का सिक्का या तांबे का लोटा चढ़ाएं। इससे मां लक्ष्मी आपके जीवन से सभी कष्टों को दूर कर आपके जीवन में सुख-समृद्धि की वर्षा करती हैं।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular