Monday, May 20, 2024
Homeकाम की बातHoli 2024: होली खेलने से पहले स्किन पर लगा लें ये 5...
Homeकाम की बातHoli 2024: होली खेलने से पहले स्किन पर लगा लें ये 5...

Holi 2024: होली खेलने से पहले स्किन पर लगा लें ये 5 चीजें, नहीं होगा साइड इफेक्ट्स

India News Chhattisgarh ( इंडिया न्यूज ) Holi 2024: रंग-बिरंगे रंगों और स्वादिष्ट पारंपरिक मिठाइयों के बिना होली का त्योहार अधूरा माना जाता है। इस दिन लोग बॉलीवुड गानों पर डांस करते हैं और एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। होली पर रंगों के साथ इसी मस्ती के कारण लोग पूरे साल इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि, होली का मजा तब फीका पड़ने लगता है जब बाजार में मिलने वाले केमिकल रंग लोगों की स्किन और बालों पर दुष्प्रभाव छोड़ने लगते हैं। अगर आप इन दुष्प्रभावों से बचना चाहते हैं तो होली खेलने से पहले अपनी स्किन और बालों को तैयार कर लें।

होली खेलने से पहले अपने चेहरे और बालों को इस तरह तैयार करें

नारियल का तेल

होली के केमिकल रंगों से स्किन को बचाने के लिए सबसे पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगाएं। नारियल का तेल स्किन को नमी देकर रंगों के दुष्प्रभाव से बचाने में मदद करता है। इतना ही नहीं, चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से होली के रंग भी आसानी से हटाए जा सकते हैं। दरअसल, तेल लगाने से स्किन पर एक ऊपरी परत चढ़ जाती है, जिससे होली का रंग स्किन में गहराई तक नहीं जाता और धोने के बाद आसानी से साफ हो जाता है। इस टिप को आजमाने के लिए होली खेलने से 15 मिनट पहले चेहरे, गर्दन, कान और बालों पर नारियल का तेल अच्छी तरह लगा लें।

नींबू का रस

बालों में होली का रंग लगाने से बाल झड़ने और डैंड्रफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इस समस्या को दूर रखने के लिए नींबू का रस बहुत ही कारगर उपाय है। यह बालों से रूसी हटाता है और रूखेपन से बचाता है। अगर बालों में होली का रंग लग गया है तो सरसों के तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाएं। तेल लगाने के एक घंटे बाद शैंपू कर लें। यह उपाय बालों से रसायन हटाकर उन्हें गहरी कंडीशनिंग देने में मदद करेगा।

स्कार्फ से कवर करें

अगर आप नहीं चाहते कि होली के केमिकल रंगों से आपके बाल रूखे और खराब हो जाएं तो होली खेलने से पहले अपने बालों को अच्छे से ढक लें। आप चाहें तो चोटी बनाकर उन्हें अच्छे से बांधते हुए स्कार्फ से लपेट लें।

पेट्रोलियम जेली

होली खेलने से पहले चेहरे पर तेल के अलावा पेट्रोलियम जेली भी लगा सकते हैं। पेट्रोलियम जेली स्किन पर एक मोटी परत बनाती है। जिससे रंग स्किन को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाते। होली खेलने से पहले चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाने से होली का रंग आसानी से निकल जाता है। आपको बता दें, पेट्रोलियम जेली को सिर्फ चेहरे पर ही नहीं बल्कि गर्दन, कान, हाथ और नाखूनों पर भी लगाया जा सकता है।

एलोविरा

होली खेलने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से त्वचा पर एक अतिरिक्त परत बन जाती है। जिससे होली के रंगों का त्वचा पर ज्यादा असर नहीं होता है। एलोवेरा को चेहरे पर लगाने से मुंहासों और लालिमा से बचा जा सकता है।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular