Monday, May 20, 2024
Homeकाम की बातHOLI 2024: होली का रंग छूट जाएगा मिनटों में, इन आसान ट्रिक्स...
Homeकाम की बातHOLI 2024: होली का रंग छूट जाएगा मिनटों में, इन आसान ट्रिक्स...

HOLI 2024: होली का रंग छूट जाएगा मिनटों में, इन आसान ट्रिक्स को करें फॅालो

India News CG (इंडिया न्यूज), HOLI 2024: रंगों का त्योहार होली बस कुछ ही दिन दूर है। इस दिन परिवार, दोस्त और पड़ोसी सभी लोग अपने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। रंगों के साथ-साथ यह भाईचारे का भी त्योहार है। हालांकि, कभी-कभी हम उत्साह में यह भूल जाते हैं कि ज्यादा गहरा रंग न सिर्फ हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके निशान भी जल्दी नहीं जाते। इस वजह से होली के कई दिन बाद भी लोग आपसे पूछते हैं कि कौन सा रंग लगाया था, जिसका असर अभी तक नहीं गया है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो चिंता न करें। हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप मिनटों में इन रंगों से छुटकारा पा सकेंगे।

अंडे की सफेदी और दही

एक कटोरे में अंडे को तोड़ लें और उसका पीला भाग निकाल लें।
इसमें 1 बड़ा चम्मच दही भी मिलाएं।
चम्मच की सहायता से मिला लें।
इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे स्क्रब करते रहे। आपका चेहरे पर लगा रंग उतर जाएगा।

मुल्तानी मिट्टी

एक कटोरे में 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालें।
इसमें 2-3 बड़े चम्मच गुलाब जल भी मिलाएं।
दोनों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
ऐसा 15-20 मिनट तक करें।

सरसों का तेल

सबसे पहले, अपने बालों को शैम्पू कर लें और किसी बॉडी वॉश का इस्तेमाल कर नहा लें।
अपनी त्वचा और बालों को थपथपाकर सुखाएं।
अपने सिर से लेकर पूरी बॅाडी पर तेल लगा लें।
इसे एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। आप देखेंगे कि रंग गायब हो जाएंगे।
दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए बॉडी वॉश का इस्तेमाल करके दोबारा नहाएं।

ये भी पढ़ें:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular