Monday, May 20, 2024
HomeHealthTomato: टमाटर खाने से कई खतरनाक बीमारी होती हैं दूर, जानें इसके...
HomeHealthTomato: टमाटर खाने से कई खतरनाक बीमारी होती हैं दूर, जानें इसके...

Tomato: टमाटर खाने से कई खतरनाक बीमारी होती हैं दूर, जानें इसके फायदे

India news MP( इंडिया न्यूज़), Tomato: टमाटर हर सब्जी की जान है। इसका इस्तेमाल सलाद, चटनी, सॉस और कई अन्य खाद्य पदार्थों को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व और कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचा सकते हैं। इसके अलावा, टमाटर कब्ज और कमजोरी जैसी समस्याओं को दूर करने में भी उपयोगी हो सकता है। आपको बताते है टमाटर के फायदे…

टमाटर में कई पोष्टिक तत्व मौजूद

टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो हृदय रोग और कैंसर के खतरे को कम करता है। टमाटर में न केवल विटामिन सी होता है, बल्कि सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और सल्फर जैसे महत्वपूर्ण और शक्तिशाली तत्व भी होते हैं। इसमें मौजूद ग्लूटाथियोन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और प्रोस्टेट कैंसर से भी शरीर की रक्षा करता है। यह एक अच्छे एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है, इसीलिए यह शरीर में रक्त संचार को सामान्य करने में मदद करता है।

टमाटर के फायदे

कैंसर का खतरा

शोध से पता चला है कि अगर महिलाएं रजोनिवृत्ति के बाद टमाटर खाती हैं, तो स्तन कैंसर का खतरा काफी कम हो सकता है। इसमें ग्लूटाथियोन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो हॉरमोन पर सकारात्मक प्रभाव डालकर कैंसर के खतरे को कम करता है।

वेट करें कम

कम कैलोरी वाला भोजन होने के कारण टमाटर आपके वजन को नियंत्रित रखता है। इसमें पानी के साथ-साथ फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। इस वजह से यह वजन कम करने में काफी मदद कर सकता है। इसके वजन को नियंत्रित करने वाले गुणों के कारण इसे ‘फुल फूड’ के नाम से भी जाना जाता है।

हड्डियां मजबूत

टमाटर में विटामिन और कैल्शियम होता है, जो हड्डियों के ऊतकों को स्वस्थ रखता है और उन्हें मजबूत बनाता है। टमाटर खाने से ब्रेन हेमरेज का खतरा भी कम हो सकता है। यह शरीर को मजबूत बनाता है।

कब्ज की समस्या

टमाटर में मौजूद क्लोरीन और सल्फर के कारण पाचन शक्ति बढ़ती है और गैस और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं। टमाटर हमारे शरीर से खराब पदार्थों को बाहर निकालने में भी मददगार है।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular