Monday, May 20, 2024
HomeHealthHealth News: तांबे की बोतल से पानी पीना कितना सही? जानिए इसके...
HomeHealthHealth News: तांबे की बोतल से पानी पीना कितना सही? जानिए इसके...

Health News: तांबे की बोतल से पानी पीना कितना सही? जानिए इसके फायदे और नुकसान

India News CG (इंडिया न्यूज), Health News: आजकल बाजार में नई-नई तरह की बोतलें उपलब्ध हैं, जिनमें सबसे लोकप्रिय प्लास्टिक की बोतलें हैं। लेकिन प्लास्टिक की बोतलों से पानी पीना सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। अब लोग सोचते हैं कि अगर वे प्लास्टिक की बोतलों से पानी नहीं पीते हैं तो कौन सी बोतल उनके लिए अच्छी रहेगी। तो आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि तांबे की बोतल से पानी पीने से क्या फायदे होते हैं।

जानिए फायदे

तांबे की बोतल में पानी पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। तांबा जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है जो कीटाणुओं को मारने और संक्रमण से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा तांबे के बर्तन में पानी पीना स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है, हृदय रोग से राहत देता है, पाचन में सुधार करता है और हमें पूरे दिन ऊर्जावान भी रखता है। जानकारी के मुताबिक, तांबा कोलेस्ट्रॉल और शुगर को नियंत्रित करता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बैक्टीरिया से लड़ने का काम करते हैं। इसकी बोतल से पानी पीना बालों और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद है।

जानिए नुकसान

तांबे की बोतल से पानी पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है, लेकिन कई बार इसे समय पर साफ न करने से उल्टी और पेट की समस्या हो जाती है। गर्भवती महिलाओं को तांबे के बर्तन में पानी पीने से बचना चाहिए। अगर आपको कोई एलर्जी है तो आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। बोतल में ज्यादा देर तक पानी भरकर न रखें। पानी को बोतल में 8 से 12 घंटे तक ही रखें। सुबह-सुबह तांबे के बर्तन से पानी पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular