Saturday, July 27, 2024
HomeCrimeDurg Crime: दुर्ग में डबल मर्डर का मामला, दादी और पोती को...
HomeCrimeDurg Crime: दुर्ग में डबल मर्डर का मामला, दादी और पोती को...

Durg Crime: दुर्ग में डबल मर्डर का मामला, दादी और पोती को उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला 

India News(इंडिया न्यूज़),Durg Crime: छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हैैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हडकंप मच गया। घर में घुसकर बदमाशों ने दादी और पोती की निर्मम हत्‍या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के गांव गनियारी की है।

रसमड़ा के पास स्थित गांव गनियारी में बुधवार और गुरुवार की रात दादी और पोती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक राजपति साहू 62 साल और पोती राधिका साहू 17 साल की है। उनके घर पर दोनों के खून से लथपथ शव  मिले। पुलिस इस मामले की जांच में जूटी है।

रात में हुई हत्या 

शुरूआती जानकारी के अनुसार गांव गनियारी निवासी राजपति साहू अपनी पोती राधिका साहू के साथ घर में सो रही थे। इसी दौरान आरोपी ने दोनों की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, राधिका का शव घर के अंदर कमरे में और राजपति साहू का शव बाहर बरामदे में मिला। दोनों के शरीर पर धारदार हथियार के निशान भी मिले हैं।

हत्या की जांच में जुटी पुलिस

शुरूआती जांच के मुताबिक राजपति साहू के चार बेटे हैं। 3 बेटे गांव में अलग-अलग रहते हैं। गांव में राजपति साहू के चार घर हैं, एक घर में राजपति साहू अपनी पोती के साथ सोने आई थी। इस दोहरे हत्याकांड के पीछे क्या है वजह? इस हत्या का आरोपी कौन है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद परिवार में मातक का माहौल है। गांव भी दहशत में है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular