Saturday, July 27, 2024
Homeटॉप न्यूज़CGPSC: CBI करेगी CGPSC घोटाले की जांच, छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया आदेश
Homeटॉप न्यूज़CGPSC: CBI करेगी CGPSC घोटाले की जांच, छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया आदेश

CGPSC: CBI करेगी CGPSC घोटाले की जांच, छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया आदेश

India News(इंडिया न्यूज़), CGPSC: छत्तीसगढ़ में चर्चित CGPSC घोटाले मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ के लोक सेवा आयोग में हुए घोटाले की जांच को लेकर अब राज्य सरकार ने केंद्रीय जांच एजेंसी, CBI को इस पूरे मामले की जांच करने  का आदेश दिया है। अब राज्य सरकार की एजेंसियों के साथ केंद्र सरकार की एजेंसी भी CGPSC घोटाले मामले की जांच करेगी। CGPSC PCS का एग्जाम पेपर 11 से 14 मई 2023 को हुआ था।

ACB के साथ मिलकर CBI करेगी जांच

आपको बतादें कि छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार ने CGPSC मामले को लेकर CBI को जांच करने का आदेश जारी कर दिया है। पहले की कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में PSC पर हुई गड़बड़ी की जांच अब CBI करेगी। इस मामले में पहले ही राज्य‌ की जांच ऐजेंसी ACB में PSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के ऊपर FIR दर्ज की जा चुकी है।
PSC अध्यक्ष के ऊपर लगा आरोप
आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में पहले की कांग्रेस सरकार के दौरान CGPSC में भर्ती के नाम पर बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी। जिसमें तत्कालीन PSC के अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी पर उनके कई रिश्तेदारों, अफसरों के करीबियों, नेताओं के बच्चों को नौकरी देने का आरोप लगा था। आरोप लगने के बाद इस मुद्दे की चर्चा विधानसभा में भी जमकर हुई थी। उस वक्त विपक्ष में बैठी बीजेपी ने इस पूरे मामले की CBI जांच करने की बात कही थी। विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद अब CBI ने CGPSC मामले को लेकर CBI जांच के आदेश दे दिए हैं।

 

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular