Friday, July 26, 2024
HomeCrimeCrime: अंबिकापुर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आई महिला-बच्चे, दो...
HomeCrimeCrime: अंबिकापुर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आई महिला-बच्चे, दो...

Crime: अंबिकापुर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आई महिला-बच्चे, दो की मौत

Crime: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला और बच्चे की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हुए हैं।

India News CG ( इंडिया न्यूज), Crime: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला और बच्चे की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हुए हैं। यह घटना मंगलवार रात को सूरजपुर के रिंग रोड पर हुई।

घर के बहार खाट पर लेटी थी महिला

राम बाई नामक एक महिला गर्मी के कारण घर के बाहर खाट पर बैठी थी। उसके आसपास दो बच्चे भी खेल रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार क्रमांक सीजी 29 एसी 9118 उन पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राम बाई और कार चालक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वाहन पर नियंत्रण नहीं था

घटनास्थल के गवाहों के मुताबिक, दुर्घटना स्थल से पहले ही चालक का वाहन पर से नियंत्रण निकल चुका था। तेज रफ्तार कार संभलने से पहले ही महिला को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में दो बच्चों समेत कार में सवार चार और लोग भी घायल हुए हैं।

घायल अस्पताल में भर्ती

सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बावजूद सूरजपुर के रिंग रोड इलाके में वाहनों की गति अत्यधिक तेज रहती है।

तेज रफ्तार गाड़ियों का खतरा (Crime)

यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार गाड़ियों के खतरे की याद दिलाती है। लोगों को गति सीमा का पालन करना चाहिए और जिम्मेदारी से वाहन चलाना चाहिए, ताकि इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस को भी शहर के भीतर वाहनों की गति पर अंकुश लगाने के प्रयास करने चाहिए।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular