Saturday, July 27, 2024
HomeCrimeCG News: कोल्ड ड्रिंक में मिलाई शराब, जंगल में 3 लड़कियों से...
HomeCrimeCG News: कोल्ड ड्रिंक में मिलाई शराब, जंगल में 3 लड़कियों से...

CG News: कोल्ड ड्रिंक में मिलाई शराब, जंगल में 3 लड़कियों से किया दुष्कर्म, रूह कंपा देगी दरिंदगी की कहानी

India News CG (इंडिया न्यूज), CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 2 सगी बहनों समेत 3 नाबालिग लड़कियों से कथित तौर पर रेप का मामला सामने आया है। 2 अलग-अलग घटनाओं में 4 आरोपियों ने रेप की घटना को अंजाम दिया। हैरानी की बात तो ये है कि जब एक पीड़िता ने अपने पार्टनर को मदद के लिए बुलाया तो उसने भी उसके साथ रेप किया। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 2 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस मामले की जांच में 

दोनों घटनाएं जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र की हैं। पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़कियों की उम्र 15 से 17 साल है। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने 2 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। एक मामले में तीन और दूसरे मामले में एक आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की शिकार लड़कियां दहशत में हैं।

कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई

घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि सोमवार को एक नाबालिग लड़के समेत तीन आरोपियों ने 2 सगी बहनों समेत तीन नाबालिग लड़कियों को अपनी कार में अगवा कर लिया। आरोपी तीनों को पड़ोसी जिले सरगुजा के पर्यटन स्थल मैनपाट ले गए। वहां आरोपियों ने तीनों लड़कियों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। आरोपियों ने लड़कियों को जंगल में पाया और कथित तौर पर उनके साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने उसे पत्थलगांव बस स्टैंड पर छोड़ दिया।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular