Monday, May 20, 2024
HomeCrimeCG Crime: बच्चा बीमार हुआ तो मां ने आत्महत्या कर ली! जानिए...
HomeCrimeCG Crime: बच्चा बीमार हुआ तो मां ने आत्महत्या कर ली! जानिए...

CG Crime: बच्चा बीमार हुआ तो मां ने आत्महत्या कर ली! जानिए पूरा मामला

CG Crime : शव एक होटल की टपरी से लटकता हुआ मिला। इस मामले की जांच शुरू हो गई है-इंडिया न्यूज

India News CG (इंडिया न्यूज), CG Crime: कोरबा जिले के निहारिका इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार रात भैंसामुड़ा निवासी 30 वर्षीय प्रियंका बिंझवार ने फांसी लगा ली। उसका शव एक होटल की टपरी से लटकता हुआ मिला। इस मामले की जांच शुरू हो गई है।

एक बच्चे की हो चुकी थी मौत 
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि प्रियंका के पति अमित कुमार बिंझवार भी उरगा थाना क्षेत्र के भैंसामुड़ा गांव में ही रहते हैं। दंपति की शादी को 5 साल हो चुके थे और उनका एक 4 वर्षीय पुत्र भी था, जिसकी हाल ही में बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी।

कुछ समय पहले ही हुआ था दूसरा बच्चा
17 अप्रैल को प्रियंका ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन नवजात भी बीमार पड़ गया और उसे निहारिका स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहां प्रियंका जच्चा वार्ड में भर्ती थी, जबकि उसका नया बच्चा शिशु वार्ड में था।

बच्चे को धूध पिलाने के बहाने गई थी महिला
शुक्रवार रात करीब 1 बजे प्रियंका ने अपने पति अमित से कहा कि वह बच्चे को दूध पिलाने उसकी बिल्डिंग जा रही है। लेकिन उसके बाद न तो वह वापस लौटी और न ही बच्चे के पास पहुंची। काफी इंतजार करने के बाद जब प्रियंका नहीं लौटी तो अमित ने उसकी तलाश शुरू की।

होटल की टपरी पर मिली थी लाश (CG Crime)
रातभर तलाशने के बावजूद प्रियंका नहीं मिली। सुबह वॉक पर निकले लोगों ने एक होटल की टपरी से उसका शव फांसी का फंदा लगाए लटकता देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ भी एकत्र हो गई।

तनाव में रहती थी महिला
जांच में पता चला कि प्रियंका अस्पताल में ही भर्ती थी। पति अमित से पूछताछ में सामने आया कि पहले बच्चे की मौत और अब दूसरे बच्चे के बीमार होने से प्रियंका बेहद तनाव में थी। संभावना है कि इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की जांच में जुटी है।

Also Read : 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular