Saturday, July 27, 2024
HomeCrimeCG Crime: छत्तीसगढ़ की महिला के साथ झारखंड में गैंगरेप, पेशे से...
HomeCrimeCG Crime: छत्तीसगढ़ की महिला के साथ झारखंड में गैंगरेप, पेशे से...

CG Crime: छत्तीसगढ़ की महिला के साथ झारखंड में गैंगरेप, पेशे से आर्केस्ट्रा कलाकार

India News (इंडिया न्यूज़),CG Crime: झारखंड में एक बार फिर से गैंगरेप की घटना सामने आई है, पलामू के विश्रामपुर इलाके में एक 21 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया गया, लड़की के सहकर्मियों पर उसके साथ रेप का आरोप लगा है, छत्तीसगढ़ की पीड़ित लड़की रहने वाली है और पेशे से आर्केस्ट्रा कलाकार है, पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है और एक आरोपी फरार की तलाश की जा रही है, पीड़ित लड़की को इलाज के लिए MRMCH में भर्ती कराया गया है, पीड़ित का बयान दर्ज महिला ने के बाद पुलिस ने आगे कि कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप 

जानकारी के अनुसार, गोलू नाम के लड़के ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले की रहने वाली महिला आर्केस्ट्रा कलाकार की बुकिंग  हैदरनगर इलाके के लिए शनिवार रात के लिए की थी, हैदरनगर में कार्यक्रम नहीं होने पर गोलू रविवार को महिला डांसर और उसकी बहन को अपने घर विश्रामपुर ले गया, यहां उसने अपने घर में दोनों बहनों को अलग-अलग कमरों में रखा, गोलू ने आर्केस्ट्रा कलाकार को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी, पीड़ित लड़की का आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया गया, पीड़ित ने कहा गोलू और उसके 2 अन्य दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया, उस दौरान वह पूरी तरह होश में थी।

स्पेन की महिला के साथ हुआ गैंग रेप

शुक्रवार यानी 1 मार्च को भी झारखंड से गैंगरेप की घटना सामने आई थी, दुमका में विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था, पीड़ित महिला स्पेन की रहने वाली थी, हालांकि स्पेन के एक कपल ने मोटरसाइकिल पर 5 साल पहले दुनिया घूमने का प्लान बनाया था, लगभग 36 देश और 1 लाख 70 हजार किमी का सफर तय करने के बाद उनकी यात्रा ने झारखंड के दुमका तक पहुंची, जानकारी के अनुसार यहां पर वह एक टेंट में अपने पार्टनर के साथ रुकी थी, आरोप है कि उसी दौरान उसके साथ 7 लोगों ने गैंग रेप किया।

सोशल मीडिया पर बताई आपबीती

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए महिला ने कहा, हमारे साथ कुछ ऐसा हुआ है, जो हम नहीं चाहेंगे कि किसी और के साथ हो, 7 लोगों ने मेरा रेप किया” इस दौरान महिला के चेहरे पर कुछ चोट के निशान भी दिखाई दिए, पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है, घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।

ये भी पढ़ें :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular