Saturday, July 27, 2024
Homeछत्तीसगढLok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के उम्मीदवार तय! जानें किन...
Homeछत्तीसगढLok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के उम्मीदवार तय! जानें किन...

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के उम्मीदवार तय! जानें किन नामों पर बनी सहमति

India News (इंडिया न्यूज़),Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए है। आज कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में 11 में से 10 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बनी है।

बिलासपुर सीट पर फंसा पेंच 

बता दें कि बिलासपुर सीट पर पेंच फंसा है। कल तक सभी 11 उम्मीदवार फाइनल होने की उम्मीद है। स्क्रीनिंग कमेटी की मुहर के साथ ही प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 3-3 नामों का पैनल दिया गया, जिनमें से एक का नाम फाइनल किया गया।

इन नामों पर बनी सहमति 

  • राजनांदगांव- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • दुर्ग- पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू
  • रायपुर- पूर्व विकास उपाध्याय
  • महासमुंद- पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू
  • जांजगीर- पूर्व मंत्री शिव डहरिया
  • कोरबा- सांसद ज्योत्सना महंत (महिला)
  • बस्तर- हरीश लखमा या पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज
  • कांकेर- बीरेश ठाकुर या पूर्व मंत्री अनिला भेंड़िया
  • सरगुजा- शशि सिंह ( महिला )
  • रायगढ़- विधायक लालजीत सिंह

बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने सिर्फ 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2004 के लोकसभा चुनाव में केवल 2 सीटे जीती।

ये भी पढ़ें : 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular