Monday, May 20, 2024
HomeCrimeCG Crime: 2 लड़की 1 लड़का! पहली ने किया Instagram पर गंदा कमेंट...
HomeCrimeCG Crime: 2 लड़की 1 लड़का! पहली ने किया Instagram पर गंदा कमेंट...

CG Crime: 2 लड़की 1 लड़का! पहली ने किया Instagram पर गंदा कमेंट पोस्ट, दूसरी ने खत्म कर ली जिंदगी, जानें पूरा मामला

India News Chhattisgarh ( इंडिया न्यूज ) CG Crime: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक मामला सामने आया हे जहाँ पर एक नाबालिग की आत्महत्या करने की वजह सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर गन्दा कमेंट्स सहली द्वारा करने से होकर लड़की ने अपनी जिंदगी को ही खत्म करने जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।

3 माह पहले 11वीं की छात्रा की इंस्टाग्राम फोटो पर एक लड़की ने गन्दा कमेंट किया था। इससे परेशान होकर छात्रा ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। मृतिका अंबिकापुर शहर के माथापारा में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करती थी। इस मामले में मणिपुर पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतिका मामा के घर पर रहकर करती थी पढ़ाई

दरअसल, छात्र और लड़की एक ही लड़के से बात करते थे। आरोपी लड़की को छात्रा का उस लड़के के साथ घूमना पसंद नहीं था और उसे बदनाम करने की नियत से आरोपी ने इंस्टाग्राम पर छात्रा की फोटो के साथ गंदी बातें लिखी थीं। अपर पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ने बताया, 11वीं की छात्रा मणिपुर थाना क्षेत्र के मठपारा में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करती थी। 3 महीने पहले चाचा-चाची घर पर नहीं थे। इस दौरान मृतिका अपनी बड़ी बहन के साथ यहां थी।

इसी बीच 12 दिसंबर की रात छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही थी। जांच में पता चला कि आरोपी लड़की ने इंस्टाग्राम पर मृतक की फोटो अपलोड की थी और अश्लील कमेंट किए थे।

आरोपी लड़की को किया गया गिरफ्तार

इसी बात से परेशान होकर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ममता को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ धारा 305 और 63 आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular