Saturday, July 27, 2024
Homeछत्तीसगढCG News: हाथियों से बचने के लिए भागी महिलाएं, गर्भवती महिला ने...
Homeछत्तीसगढCG News: हाथियों से बचने के लिए भागी महिलाएं, गर्भवती महिला ने...

CG News: हाथियों से बचने के लिए भागी महिलाएं, गर्भवती महिला ने घायल होकर तोड़ा दम

India News CG (इंडिया न्यूज), CG News: जशपुर जिले से एक दुःखद घटना सामने आई है, कुछ महिलाएं नदी में स्नान कर रही थी, नदी के पास वाले जंगल से हाथियों का झुण्ड आने लगा जिसे देखकर महिलाए दौड़ने लगी, उनमें से एक महिला गर्भवती थी और दौड़ते समय वह गिर गई और बेहद घायल हो गई। महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे गांव वालों में रोष और आक्रोश का माहौल है।

हाथियों के झुंड को देख दौड़ पड़ी गर्भवती महिला
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सोनाजोरी निवासी जयंती कटुआं शनिवार को अपने घर के काम समाप्त करने के बाद दोपहर करीब दो बजे नदी में स्नान करने के लिए अन्य महिलाओं के साथ खारून नदी की ओर गई थी। नदी के किनारे के जंगल में तीन-चार हाथी थे। जब महिलाएं नदी में स्नान कर रही थीं, तब हाथी नदी की तरफ आ रहे थे, हाथियों को नदी की ओर बढ़ते हुए देखा महिलाएं घबरा गई और भागने लगीं, लेकिन जयंती गर्भवती थीं, जीस वजह से वह तेजी से भाग नहीं सकीं, भागते भागते गिर गई और घायल हो गईं।

इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम
वन विभाग के अधिकारी गाडी लेकर मौके पर पहुंचे और उसे अस्पतालले गए। वन विभाग अधिकारी जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने महिला को सुरक्षित स्थान पर ले जाया और तत्काल अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

ओडिशा से आया है हाथियों का झुण्ड
बीती रात ही ओडिशा से आए हाथियों के दल ने तपकरा वन परिक्षेत्र के सागजोरी गांव में प्रवेश किया। हाथियों की आगमन के बाद, वन विभाग की टीम सागजोरी गांव में तैनात की गई थी, जिसमें वन कर्मचारियों ने हाथियों के गतिविधि पर नजर रखी और गांववालों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया। लेकिन महिलाओं को नदी में स्नान के दौरान हाथियों ने दौड़ा दिया और एक गर्भवती महिला की मौत हो गई।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular