Monday, May 20, 2024
HomeBreaking NewsCG News : रायगढ़ में दिखा यह दुर्लभ जीव, ग्रामीणों ने वन...
HomeBreaking NewsCG News : रायगढ़ में दिखा यह दुर्लभ जीव, ग्रामीणों ने वन...

CG News : रायगढ़ में दिखा यह दुर्लभ जीव, ग्रामीणों ने वन विभाग के हवाले किया

India News CG (इंडिया न्यूज),Pangolin in Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शहर के चारों ओर बड़े पैमाने पर वनों की कटाई के कारण जंगली जानवर शहरी क्षेत्रों में आ रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार की देर रात शहर के वार्ड संख्या 32 की घनी आबादी वाले इलाके में पैंगोलिन नामक अत्यंत दुर्लभ जंगली जानवर घुस आया। यह देख वार्ड के बच्चे शोर मचाने लगे। इसकी जानकारी वार्ड पार्षद रथू प्रसाद जयसवाल को दी गयी। वे भी जीव को देखने पहुंच गए।किसी तरह लोगों की मदद से आपने जीव को सुरक्षित पकड़ लिया और जीव को लेकर जूट मिल थाने पहुंचे. बाद में वन विभाग को इसकी सूचना दी गयी।

फॉरेस्ट विभाग ने की दुर्लभ जीव की पहचान

बिना समय बर्बाद किए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने इस दुर्लभ जीव पैंगोलिन की पहचान कर उसे अपने संरक्षण में ले लिया और सुरक्षित जंगल में छोड़ने की तैयारी कर ली। उधर, रेंजर दीनबंधु प्रधान ने बताया कि पाया गया जीव पैंगोलिन नामक दुर्लभ जंगली जानवर है। इनकी संख्या बहुत कम है।

करोड़ों में बेचते हैं तस्कर

सरकार ने इस जीव को संरक्षित प्रजाति में रखा है। स्वभाव से यह बहुत शर्मीला वन प्राणी है। रेंजर ने यह भी बताया कि पैंगोलिन का वजन 11 किलो और लंबाई 4.50 फीट है। इस जीव को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। तस्कर इसे करोड़ों रुपये में बेचते हैं क्योंकि यह बेहद दुर्लभ प्रजाति का वन प्राणी माना जाता है।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular