Monday, May 20, 2024
HomeWeatherCG Weather: प्रदेश का मौसम हुआ खुशनुमा, इन जिलों में हो सकती...
HomeWeatherCG Weather: प्रदेश का मौसम हुआ खुशनुमा, इन जिलों में हो सकती...

CG Weather: प्रदेश का मौसम हुआ खुशनुमा, इन जिलों में हो सकती है बारीश

India News CG (इंडिया न्यूज), CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम सुहावना हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही वातावरण में नमी भी है। इससे लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत मिली है। आज गुरुवार को प्रदेश के इलाकों में बारिश के आसार हैं। आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका है। उमस भरे मौसम के कारण अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इसके बाद कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। बाकी जिलों में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में एक-दो स्थानों पर बारिश और आंधी की संभावना है।

प्रदेश के कई इलाकोंं में बारीश हुई

द्रोणिका और चक्रवात के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। आज गुरुवार को भी मौसम सुहावना है। बारिश और तूफान की भी आशंका है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं छत्तीसगढ़ को प्रभावित कर रही हैं। इससे यहां मौसम का मिजाज बदल गया है।

आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी संभावना

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। यहां आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular