Sunday, May 19, 2024
HomeWeatherCG Weather: रायपुर में चढ़ा पारा, जानें होली के दिन कैसा रहेगा...
HomeWeatherCG Weather: रायपुर में चढ़ा पारा, जानें होली के दिन कैसा रहेगा...

CG Weather: रायपुर में चढ़ा पारा, जानें होली के दिन कैसा रहेगा मौसम

India News CG ( इंडिया न्यूज) CG Weather: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गर्मी में इजाफा देखने को मिला है। यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। होली के दिन भी गर्मी तपाने वाली हो सकती है। विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के आसार

शुक्रवार के दिन राजधानी का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं आने वाले दिन में गर्मी के बढ़ने के और भी आसार है। शुक्रवार को ठंडी हवा बहने की वजह से थोरी राहत है, लेकिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। बता दें कि रायपुर का तापमान 34.8 डिग्री और सबसे कम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो अधिकतम तापमान से दो डिग्री कम और सबसे कम तापमान से एक डिग्री कम रहा है।

किस क्षेत्र में रही सबसे ज्यादा गर्मी

हालांकि डोंगरगढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी है। राजनांदगांव को छोड़ दिया जाए तो सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। एआरजी का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पूरे प्रदेश में अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा। जो सामान्य से चार डिग्री कम था। यहां का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो बाकी दिनों से कम था।

Also Read: CG News: फैली एक ऐसी बीमारी जिसके बच्‍चे-महिलाएं समेत सब हुए शिकार, जानें लक्षण

Also Read: CM Vishnu Deo Sai: छत्‍तीसगढ़ में सरकार के सौ दिन पूरे, CM साय बोले…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular