Saturday, July 27, 2024
HomeWeatherछत्तीसगढ़ में समय से पहले होगी मानसून की एंट्री, गरज-चमक के साथ...
HomeWeatherछत्तीसगढ़ में समय से पहले होगी मानसून की एंट्री, गरज-चमक के साथ...

छत्तीसगढ़ में समय से पहले होगी मानसून की एंट्री, गरज-चमक के साथ होगी जोरदार बारिश….Alert जारी

India News CG ( इंडिया न्यूज),CG Monsoon Update: बंगाल की खाड़ी में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। सब कुछ ठीक रहा तो 18 जून के आसपास दुर्ग संभाग में मानसून की बारिश होगी। 1 जून तक मानसून के केरल पहुंचने की संभावना है। फिलहाल अल नीनो सक्रिय नहीं है, इसलिए इस साल मानसून समय पर आ सकता है।

IMD ने अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने कहा है कि इससे पहले प्री-मानसून के तहत मई के बाकी दिनों में 5 से 7 दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है. फिलहाल तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना कम है। मंगलवार को दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री की गिरावट के साथ 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे से ही तेज धूप का एहसास होने लगा। हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए बादल छा गए। इधर, रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री गिरकर 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दुर्ग संभाग में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना जताई है।

बस कुछ दिन और गर्मी का सितम

फिलहाल दुर्ग और रायपुर जिले में दिन का तापमान 43.8 डिग्री से ऊपर नहीं गया है। इसके अलावा मई में हुई बारिश से उमस भी बढ़ी और तापमान इससे ऊपर नहीं गया. इस लिहाज से इस साल मई के अंत में लू चलने की संभावना कम है। ऐसी ही मौसमी घटनाएं पिछले साल भी हुई थीं, जब मई में तो लू नहीं चली थी, लेकिन जून के महीने में गर्मी ने लोगों को काफी बेचैन कर दिया था। सबसे गर्म दिन 21 जून था, जिसमें तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया था।

Read More:

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular