Monday, May 20, 2024
HomeUncategorizedशराब घोटाला मामले में फरार अरुण त्रिपाठी हुए गुरफ्तार, छत्तीसगढ़ से भागे...
HomeUncategorizedशराब घोटाला मामले में फरार अरुण त्रिपाठी हुए गुरफ्तार, छत्तीसगढ़ से भागे...

शराब घोटाला मामले में फरार अरुण त्रिपाठी हुए गुरफ्तार, छत्तीसगढ़ से भागे बिहार

India News Bihar (इंडिया न्यूज),Bihar News : अरुणपति त्रिपाठी पिछले नौ महीने तक कारागार में रहने के बाद बाहर आए थे और जनवरी से ही फ़ोन ऑफ करके फरार हो गए। उनके खिलाफ ईडी ने भी मामला दर्ज किया है। पुलिस और ईडी उन्हें महीनों से ढूंढ रही थी, पुलिस को उनके पाते की सूचना मिली, और अब उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है।

जनवरी से थे फरार, बिहार में हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ की एसीबी टीम ने गोपालगंज, बिहार में पूर्व आईपीएस अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार करलिया है। वह बीती जनवरी से ही फरार थे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने गोपालगंज के सिसई गांव में छापेमारी की, जिसमें पूर्व आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की पुष्टि गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने की है। उनपर शराब घोटाले के आरोप लगाए जा रहे हैं। सूचना के अनुसार अरुणपति त्रिपाठी छत्तीसगढ़ में अबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव थे हैं। उन पर 776 करोड़ के शराब घोटाले का आरोप है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जानकारी देते हुए कहा,”की छत्तीसगढ़ में अबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव रहे अरुणपति त्रिपाठी पर शराब घोटाले का मामला दर्ज है”।

पुलिस और ईडी को थी महीनों से तलाश
छत्तीसगढ़ पुलिस अधिकारियों का कहना है, ‘अरुणपति त्रिपाठी शराब घोटाले के मामले नौ महीने जेल में रहे थे, जनवरी से ही वह फरार रहकर पुलिस और ईडी की टीमों से बचने की कोशिश कर रहे थे । पुलिस और ईडी की टीम उन्हें महीनों से ढूंढ रही थी। टीम को सूचना मिली कि अरुण त्रिपाठी गोपालगंज में छिपे हैं। इसके बाद बिहार पुलिस के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular