Saturday, July 27, 2024
Homeटॉप न्यूज़Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की पहली किस्त आज होगी जारी,...
Homeटॉप न्यूज़Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की पहली किस्त आज होगी जारी,...

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की पहली किस्त आज होगी जारी, जल्दी कर लें ये काम

India News (इंडिया न्यूज़), Mahtari Vandan Yojana: छत्‍तीसगढ़ में आज महिला सशक्तिकरण को महिला बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से महातारी वंदन योजना लागु कर दी गई है। ये योजना 1 मार्च से लागु कर दी जाएगी। इस योजना के तहत 20 साल और उससे अधिक उम्र की विवाहित महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। प्रदेश की शादीशुदा महिलाएं, विधवा महिला को इस योजना के तहत एक हजार रूपये दिए जाने का लाभ मिलेगा

महतारी वंदन योजना की अंतिम सूची

महतारी वंदन योजना की आखिरी लिस्ट का प्रकाशन 1 मार्च की देर शाम या फिर 2 मार्च को जारी होगी। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादा संख्या में दावा-आपत्तियां आई है, जिनका निवारण किया जा रहा है। आनलाइन के अलावा आफलाइन आवेदन जमा हुए हैं। आफलाइन आवेदनों को लेकर भी काफी ज्यादा आपत्तियां मिली हैं।

आपको बताते चलें कि महतारी वंदन योजना की आखिरी लिस्ट का प्रकाशन 1 मार्च को तय है। स्वीकृति पत्र 5 मार्च को जारी होगा। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पहली किस्त जारी होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेशभर में रायपुर से सबसे अधिक 5,30,903 आवेदन जमा किए गए है।

किश्त से वंचित हो सकती हैं महिलाएं

महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन करने वाली लाखों महिलाओं का आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है, जिससे रुपए ट्रांसफर करने में दिककत आ सकती है। रायपुर जिले में ही डेढ़ लाख महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हुए हैं।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular