Monday, May 20, 2024
Homeटॉप न्यूज़Godrej : गोदरेज घराना बंटा, 127 साल पुराने कारोबार की बागडोर के...
Homeटॉप न्यूज़Godrej : गोदरेज घराना बंटा, 127 साल पुराने कारोबार की बागडोर के...

Godrej : गोदरेज घराना बंटा, 127 साल पुराने कारोबार की बागडोर के हो गए हिस्से।

Godrej: गोदरेज की संपत्ति लगभग 2.34 लाख करोड़

India News (इंडिया न्यूज), Godrej :भारत के प्रमुख उद्योग घरानों में शुमार गोदरेज परिवार अब आधिकारिक तौर पर दो हिस्सों में बंट गया है। 1897 में स्थापित इस घराने ने अपने 127 साल पुराने व्यवसाय को दो भागों में बांटने का फैसला किया है। इस बंटवारे के तहत शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियां आदि गोदरेज और उनके भाई नादिर गोदरेज को मिली हैं, जबकि गैर-सूचीबद्ध फर्में चचेरे भाई जमशेद और बहन स्मिता गोदरेज के हिस्से आई हैं।

गोदरेज की संपत्ति लगभग 2.34 लाख करोड़
इस बंटवारे के बाद गोदरेज परिवार की कुल संपत्ति लगभग 2.34 लाख करोड़ रुपये की आंकी जा रही है। गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, गोदरेज प्रॉपर्टीज, गोदरेज एग्रोवेट और एस्टेक लाइफ साइंसेज जैसी लिस्टेड फर्मों की कमान अब 82 वर्षीय आदि गोदरेज और उनके 73 वर्षीय भाई नादिर गोदरेज के हाथों में आ गई है।

किसको क्या मिला (Godrej)
दूसरी ओर, गैर-सूचीबद्ध गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी जमशेद गोदरेज के पास आई है, जबकि उनकी बहन स्मिता कृष्णा और ऋषद गोदरेज भी इसमें हिस्सेदार बन गए हैं। इसके अलावा, मुंबई में गोदरेज ग्रुप की एक बड़ी 3,400 एकड़ भूमि भी जमशेद और स्मिता को प्राप्त हुई है।

गोदरेज शुरुआत इस कारण की गई थी
इस बंटवारे के बाद नादिर गोदरेज ने कहा कि गोदरेज की स्थापना भारत के आर्थिक स्वतंत्रता के निर्माण में मदद करने के लिए की गई थी। वे इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं, जमशेद गोदरेज का कहना है कि गोदरेज एंड बॉयस हमेशा राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से प्रेरित रहा है और वे अब इसकी वृद्धि पर काम करेंगे।

गोदरेज का शेयर बाजार
इस घोषणा के बाद शेयर बाजार में गोदरेज समूह की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में उछाल देखा गया। गोदरेज इंडस्ट्रीज के शेयर में 6.16% की तेजी आई, जबकि एस्टेक लाइफसाइंसेज का शेयर 4.49% बढ़ गया। इसी तरह गोदरेज कंज्यूमर और गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई।

Also Read : 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular