Monday, May 20, 2024
Homeपॉलिटक्सCG Politics: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेश बघेल की भाभी ने...
Homeपॉलिटक्सCG Politics: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेश बघेल की भाभी ने...

CG Politics: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेश बघेल की भाभी ने थामा बीजेपी का हाथ

India News CG (इंडिया न्यूज़), CG Politics: लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहाँ एक ओर रायपुर में युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को छोड़ बीजेपी में शामिल हुए है, दूसरी ओर दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल नेबीजेपी में शामिल हो गई है।

कांग्रेसियों ने किया बीजेपी का समर्थन
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं ने बीते दिनों अपनी पार्टी बदल ली है। इस विषय पर भारतीय जनता पार्टी का यह दावा है कि हजारों कार्यकर्ताओं ने अब तक कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी पार्टी में शामिल हो गए है। उसी बीच दुर्ग जिले में भी बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने बीजेपी का समर्थन किया है। आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग जिले में थे, जहाँ उन्होंने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार विजय बघेल के नामांकन रैली में शामिल होने का समर्थन किया।

सीमा बघेल के इस फैसले से परिवार को लगा झटका
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला बघेल परिवार को बड़ा झटका देने के रूप में देखा जा रहा है। इस फैसले से भूपेश बघेल की राजनीतिक दिशा पर कई चुनौतियाँ आ सकती हैं। इसके अलावा, दुर्ग जिले में घनश्याम साहू के बेटे सतीश साहू ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। घनश्याम साहू पूर्व कांग्रेस नेता है, जो पहले जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं।

दूसरी ओर रायपुर में युवा कांग्रेस के नेता जयेश तिवारी और कई उनके साथी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता रायपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के साथ जुड़ा है।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular