Saturday, July 27, 2024
Homeलोकसभा चुनाव 2024CM साय समेत मंत्रियों ने ओडिशा-झारखंड में डाला डेरा, कर रहे धुआंधार...
Homeलोकसभा चुनाव 2024CM साय समेत मंत्रियों ने ओडिशा-झारखंड में डाला डेरा, कर रहे धुआंधार...

CM साय समेत मंत्रियों ने ओडिशा-झारखंड में डाला डेरा, कर रहे धुआंधार प्रचार

India News CG ( इंडिया न्यूज) Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य के सीएम विष्णुदेव साय समेत छत्तीसगढ़ के मंत्री, विधायक और सांसद ओडिशा और झारखंड में डेरा डाले हुए हैं। वे वहां पार्टी का जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। झारखंड और ओडिशा में हो रहे चुनाव को लेकर बीजेपी नेता लगातार दौरा कर रहे हैं. बीजेपी की जीत के लिए मंत्री-विधायक, सांसद, पूर्व सांसद समेत बीजेपी पदाधिकारी लगातार ओडिशा और झारखंड का दौरा कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ बीजेपी के कई विधायक और सांसद भी पहुंचे

बीजेपी प्रवासी कार्यकर्ता समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला ने कहा कि ओडिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व सांसद व भाजपा पदाधिकारी कमल खिलाने में लगे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, ओपी चौधरी और टंकराम वर्मा, सांसद सुनील सोनी, देवेन्द्र प्रताप सिंह, संतोष पांडे, प्रेमप्रकाश पांडे, चुन्नीलाल साहू, विधायक राजेश मूणत, नीलकंठ टेकाम, विनायक गोयल ,योगेश्वर राजू। सिन्हा, गुरु खुशवंत साहब और संपत अग्रवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, त्रिलोचन पटेल और श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप और चंदूलाल साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, रूपकुमारी चौधरी, महेश कश्यप, श्रीनिवास . राव मद्दी, वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, धनीराम बारसे, जगन्नाथ पाणिग्रही समेत कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी ओडिशा में पार्टी के पक्ष में प्रचार करने में जुटे हैं।

CM साय ने ओडिशा-झारखंड में मांगे BJP के लिए वोट

वहीँ, भाजपा के लिए चुनाव प्रचार के क्रम में झारखंड में चुनावी सभा करते हुए सीएम साय ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने झारखंड की जनता को गुमराह किया है। वे हमेशा यह भ्रम फैलाते हैं कि अगर मोदी और भाजपा की सरकार आएगी तो वे यहां के जल, जंगल और जमीन को लूट लेंगे। जबकि झारखंड की पूरी जनता जानती है कि यहां की जमीन लूटने वाले एकमात्र व्यक्ति पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। यह दुर्भाग्य की बात है कि आज यहां के पूर्व मुख्यमंत्री जमीन लूटने और खदान के लिए जमीन लेने के आरोप में सलाखों के पीछे हैं। इसके साथ ही सीएम ने ओडिशा के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर, सिमडेगा जिले के कुरडेग और गुमला जिले के चैनपुर में सभाएं कीं और बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे।

Read More:

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular