Monday, May 20, 2024
Homeलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में कब-कब होगा चुनाव, जानिए महत्वपूर्ण तारीखें
Homeलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में कब-कब होगा चुनाव, जानिए महत्वपूर्ण तारीखें

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में कब-कब होगा चुनाव, जानिए महत्वपूर्ण तारीखें

India News CG (इंडिया न्यूज), Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। चुनाव आयोग 18वीं लोकसभा के लिए आज घोंषणा कर दी है। अब पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ में सभी राजनीतिक दल तैयारियों में लगातार लगी हुई हैं।

7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव 4 जून को मतगणना

इस दिन पड़ेंगे वोट

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होंगा मतदान 19, 26 अप्रैल और 7 मई को वोटिंग

चुनाव का पर्व देश का पर्वः ECI

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव का पर्व देश का पर्व है। चुनाव का पर्व देश के लिए गर्व का पल है। इस बार देश में करीब 97 करोड़ वोटर्स हैं। देश में होने वाले चुनाव पर दुनिया की नजर लगी हुई है। सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव कराना हमारे लिए बड़ी चुनौती है।

देश में 97 करोड़ वोटर्स

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 96.8 करोड़ वोटर्स हैं, जिसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 49.7 करोड़ हैं जबकि महिला वोटर्स की संख्या 47.1 करोड़ से अधिक है।

पिछला लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हुआ था

लोकसभा चुनाव 2019 में 7 चरणों में चुवान हुए थे, पिछले चुनाव में पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को और आखिरी दौर का मतदान 19 मई को हुआ था। 2019 में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को वोटिंग हुई थी। चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किये गये। मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटें बीजेपी के पास हैं, जबकि छिंदवाड़ा एकमात्र लोकसभा सीट है जहां से कांग्रेस के सांसद हैं।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular