Monday, May 20, 2024
HomeHealthHealth Tips: फल खाने के बाद इतनी देर तक न पीएं पानी!...
HomeHealthHealth Tips: फल खाने के बाद इतनी देर तक न पीएं पानी!...

Health Tips: फल खाने के बाद इतनी देर तक न पीएं पानी! वरना हो सकता है शरीर को नुकसान

India News CG (इंडिया न्यूज), Health Tips: फलों का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। फलों में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। लेकिन क्या हम फल खाने के बाद पानी पी सकते हैं।

पेट का पीएच लेवल खराब

कई लोग ऐसे होते हैं जो फल खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इसे आज से ही बंद कर दें क्योंकि यह पेट के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इस फल में प्रचुर मात्रा में विटामिन और आयरन होता है और अगर इसे सही तरीके से खाया जाए तो यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट का पीएच लेवल खराब हो सकता है।

ये समस्या होती है शुरू

  • साथ ही पेट में एसिड, अपच, ऐंठन और मरोड़ जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं।
  • फलों में फ्रुक्टोज और प्राकृतिक शर्करा पाई जाती है। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन अगर फ्रुक्टोज से भरपूर इस फल को खाने के बाद पानी पिया जाए तो इससे पेट संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
  • फल खाने से एक घंटा पहले या एक घंटा बाद पानी पीना चाहिए। जिस तरह खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन तंत्र खराब हो जाता है, उसी तरह फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट खराब हो जाता है। साथ ही एसिड बर्न, एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं।
  • पेट का पीएच लेवल खराब हो जाता है।
  • अगर आप तरबूज, पपीता, संतरा, अनानास जैसे फल खाने के बाद पानी पीते हैं तो इससे आपका पीएच लेवल काफी खराब हो जाता है। इसलिए फल खाने के बाद गलती से भी पानी न पियें।

ये भी पढ़ें:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular