Thursday, May 9, 2024
Homeलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीट जिस पर है...
Homeलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीट जिस पर है...

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीट जिस पर है सबकी नजर

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीट जिस पर है सबकी नजर

India News CG (इंडिया न्यूज),Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 दूसरा चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। 11 संसदीय सीटों वाले हिंदी पट्टी राज्य छत्तीसगढ़ में इस चरण में तीन महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों- राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में मतदान होना है।

  • राजनांदगांव लोकसभा सीट

प्रदेश के लोकसभा सीट राजनांदगांव इस बार हॉट सीट है। जहां कांग्रेस ने भाजपा के मौजूदा सांसद संतोष पांडे को चुनौती देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नामांकित किया है।

  • कांकेर लोकसभा सीट

कांकेर लोकसभा में बीजेपी के भोजराज नाग का मुकाबला कांग्रेस के बीरेश ठाकुर से है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के मोहन मंडावी ने 5,46,233 वोट हासिल कर कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को 5,39,319 वोट हासिल किए थे।

  • महासमुंद लोकसभा सीट

महासमुंद सीट पर 2019 में बीजेपी के चुन्नी लाल साहू ने कांग्रेस के धनेंद्र साहू को हराया। इस बार इस सीट पर बीजेपी से रूप कुमारी चौधरी और कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू दावेदारी कर रहे हैं।

Also Read-  CG Liquor Scam : पूर्व IAS अनिल टुटेजा की आज कोर्ट में पेशी, ED…

2019 के लोकसभा चुनाव

2019 के लोकसभा चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी  ने छत्तीसगढ़ में अपना दबदबा बनाया था। प्रदेश के 11 में से नौ सीटें जीती, जबकि कांग्रेस केवल दो सीटों पर सिमट गई। भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनावों में अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखा, जहां उसने 90 में से 54 सीटें जीतकर कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार को बाहर कर दिया।

Also Read- CG School holidays : बच्चों को गर्मी से राहत, 22 अप्रैल से 15 जून तक छुट्टी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular