Saturday, July 27, 2024
Homeकाम की बातHoli 2024: इन शहरों में मनाई जाती है मजेदार होली सेलीब्रशन, आप...
Homeकाम की बातHoli 2024: इन शहरों में मनाई जाती है मजेदार होली सेलीब्रशन, आप...

Holi 2024: इन शहरों में मनाई जाती है मजेदार होली सेलीब्रशन, आप भी करें ट्रिप का प्लान

India News(इंडिया न्यूज)CG, Holi 2024: होली एक ऐसा त्यौहार है जिसका सभी लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। इस त्योहार के साथ इतना आनंद और उत्साह जुड़ा है कि यह जीवन को खुशियों के रंगों से भर देता है। कुछ शहर ऐसे हैं जहां होली का एक खास रंग होता है। इन शहरों में होली खास तरीके से मनाई जाती है। इसे देखने के लिए लोग विदेशों से भी आते हैं। अगर आप भी इस होली कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन शहरों में जाने के बारे में सोच सकते हैं।

आइए जानते हैं वो कौन से शहर हैं जहां होली बेहद दिलचस्प और अलग अंदाज में मनाई जाती है।

मथुरा-वृंदावन

होली की बात हो और भगवान श्रीकृष्ण और मथुरा-वृंदावन का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यहां की फूलों की होली पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां की होली देखने के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं। यहां होली 7 दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। मथुरा की लट्ठमार होली भी काफी मशहूर है।

उदयपुर

उदयपुर की शाही होली भी काफी मशहूर है। इस दिन उदयपुर में रॉयल पैलेस से मानेक चौक तक जुलूस निकाला जाता है। इस जुलूस में राजस्थान की आन, बान और शान शामिल होती है। इस जुलूस में हाथी और घोड़े भी शामिल होते हैं। राजस्थानी संगीत इस त्यौहार को और भी रंगीन बना देता है।

पुष्कर

राजस्थान के पुष्कर की होली भी बहुत मशहूर है। होली के दिन यहां वराह घाट और ब्रह्मा चौक पर भजन की धुनों का आनंद लिया जाता है। साथ ही नृत्य भी बड़े उत्साह के साथ किया जाता है। इस उत्सव को देखने के लिए कई विदेशी पर्यटक भी मौजूद रहते हैं।

आनंदपुर साहिब

आनंदपुर साहिब की होली एक बार जरूर देखनी चाहिए। पंजाब के इस शहर की होली बेहद अनोखी है। इस होली में सिख समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। मार्शल आर्ट, तलवारबाजी और कुश्ती जैसी विभिन्न प्रकार की अनूठी कलाओं का प्रदर्शन किया जाता है।

ये भी पढ़ें :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular