Saturday, July 27, 2024
HomeHealthMeasles Symptoms: बच्चों में फैल रहा इस बीमारी का खतरा, जानें क्या...
HomeHealthMeasles Symptoms: बच्चों में फैल रहा इस बीमारी का खतरा, जानें क्या...

Measles Symptoms: बच्चों में फैल रहा इस बीमारी का खतरा, जानें क्या है इसके लक्षण

India News(इंडिया न्यूज),Measles Symptoms: इन दिनों में मध्य प्रदेश में खसरा की बीमारी बच्चों में तेजी से फैल रही है। इस बीमारी से एमपी में 2 बच्चों की मौत हो गई है। अभी 17 बच्चें संक्रमित पाए गए हैं। इस बीमारी से लोग चिंता में है। ये वायरस नाक-गले में म्यूकस की तरह चला जाता है।

जब कोई संक्रमित व्यक्ति छींकता या खांसता है तो यह एक इंसान से दूसरे में चला जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार 7 से 14 दिनों के अंदर इसके लक्षण दिखने लगते हैं। बच्चों के लिए यह बीमारी बेहद ही खतरनाक है। आपको बताते है कि इस बीमारी के लक्षण क्या है और आप इससे कैसे बचाव कर सकते है।

खसरा के लक्षण क्या है (Measles Symptoms)

1. 104 डिग्री तक तेज बुखार आना खसरे के लक्षण हो सकते हैं।
2. इस बीमारी में आपको तेज खांसी हो सकती है और नाक बह सकते हैं।
3. इस बीमारी में आखों से पानी आते हैं
4. काफी ज्यादा दस्त होना इसके लक्षणों में से एक हो सकते हैं।
5. गाल के अंदर छोटे धब्बे हो जाते हैं।
6. बॉडी में गहरे और लाल दाने निकलते हैं।

इस बीमारी से इस तरह करें बचाव 

इस खसरे की बीमारी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप समय पर इंजेक्शन लें। अगर इसके बाद भी ये बीमारी हो जाए तो भीड़भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचें। बता दें कि इसके लक्षण आपको तुरंत दिखाई नहीं देंगे। इसलिए हमेशा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बता दें कि खसरा एक संक्रमित बीमारी है जो लोगों में तेजी से फैल सकती है।

ये भी पढ़ें : 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular