Saturday, July 27, 2024
HomeHealthConstipation Remedies: पुरानी कब्ज से है परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू...
HomeHealthConstipation Remedies: पुरानी कब्ज से है परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू...

Constipation Remedies: पुरानी कब्ज से है परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, मिलेगा छुटकारा

India News  CG (इंडिया न्यूज), Constipation Remedies: आजकल गलत खान-पान के कारण अक्सर लोग कब्ज से पीड़ित रहते हैं। इसके पीछे शरीर में पानी की कमी समेत कई कारण हो सकते हैं, जिसके कारण पूरा इंटरनेट इसी से भरा पड़ा है। ऐसे में सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इससे कैसे छुटकारा पाया जाए। वैसे तो डॉक्टर इसके लिए कई तरह की दवाएं लिख सकते हैं, लेकिन अक्सर लोग गैस, अपच और एसिडिटी जैसी चीजों को घरेलू नुस्खों की मदद से ठीक करने की कोशिश करते हैं।

इससे सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है। आइए जानते है कि घर पर आसानी से कुछ चीजों से कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

इन घरेलू नुस्खे को अपनाएं

पानी

अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो सबसे पहले खूब पानी पीने की आदत डालें। दिन भर में कम से कम 10 गिलास पानी पिएं और रात को सोने से पहले गर्म दूध पीना न भूलें। आपको बता दें, शरीर में पानी की कमी होने पर भी कठोर मल या कब्ज की समस्या होती है।

इसबगोल

कब्ज से राहत दिलाने में इसबगोल का सेवन भी बहुत कारगर है। आपको बता दें कि अगर आप इसका असर जल्दी चाहते हैं तो रात को गुनगुने दूध में थोड़ा सा इसबगोल मिलाकर पिएं। जब आप सुबह उठेंगे तो पाएंगे कि आपका पेट साफ हो गया है।

मेथी

सबसे पहले 1 गिलास पानी लें और उसमें 1 चम्मच मेथी दाना भिगो दें। इसके बाद सुबह उठकर सबसे पहले इसे चबाकर खाएं और फिर इसका पानी पी लें।

काला नमक

कब्ज होने पर आप एक गिलास गुनगुने पानी में काला नमक और नींबू का रस मिलाकर भी ले सकते हैं। इससे पेट जल्दी साफ होने में भी मदद मिलती है।

त्रिफला चूर्ण

रात को खाना खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करें।

ये भी पढ़ें :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular