Monday, May 20, 2024
HomeHealth Child Eye Care: बच्चों को क्यों लग जाता है कम उम्र में...
HomeHealth Child Eye Care: बच्चों को क्यों लग जाता है कम उम्र में...

 Child Eye Care: बच्चों को क्यों लग जाता है कम उम्र में चश्मा? जानें इसका उपाय

India News(इंडिया न्यूज़), Child Eye Care: आजकल बच्चों को कम उम्र में ही चश्मा लग जाता है। यह समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है और इसके कई कारण हैं। स्मार्टफोन का बढ़ता इस्तेमाल, सूरज की रोशनी में ज्यादा रहना, खाने में पोषक तत्वों की कमी जैसे कई कारणों से बच्चों की आंखों की समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर समय-समय पर आंखों में दर्द हो, धूप में पलक झपकने जैसी समस्या हो, पढ़ने में दिक्कत हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे चश्मा पहनने की नौबत आ सकती है। ऐसे में डॉक्टर बता रहे हैं 10 ऐसे उपाय, जिससे आप बच्चों को चश्मा लगाने से बचा सकते हैं।

बच्चों की देखभाल के लिए 10 टिप्स

1. बच्चों की आंखों की नियमित जांच करानी चाहिए। इससे आंखों की समस्याओं का समय पर पता चल सकेगा और इलाज में मदद मिलेगी।

2. बच्चों का आहार स्वास्थ्यवर्धक बनाएं, अपने आहार में सब्जियाँ, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन भी शामिल करें।

3. बच्चों को रात में कम से कम 9 से 11 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे उनकी आंखों को आराम मिलता है और थकान कम करने में मदद मिलती है।

4. बच्चों का रोजाना टीवी, कंप्यूटर या स्मार्टफोन देखना कम करें। अन्यथा तनाव और परेशानियां बढ़ सकती हैं।

5. बच्चों को नियमित व्यायाम करने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे आंखों को स्वस्थ बनाने में मदद मिलेगी।

6. जब भी बच्चे बाहर जाएं तो उन्हें धूप का चश्मा पहनने के लिए कहें। इससे आंखें सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षित रहेंगी।

7. बच्चों को 20-30 मिनट में 20 सेकंड के लिए कम से कम 20 फीट की दूरी पर मौजूद वस्तुओं को देखने के लिए कहें। इससे आंखों को आराम मिलेगा।

8. बच्चों को आंखें मलने से बचाएं। अन्यथा जलन और सूजन की समस्या हो सकती है।

9. अगर बच्चे चश्मा पहनते हैं तो उन्हें इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने के लिए कहें।

10. अगर बच्चों को आंखों से जुड़ी कोई समस्या है तो समय पर डॉक्टर से सलाह लें और उनकी सलाह मानें।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular