होम / Navratri Special: सरहदों ने अलग किया, माता हिंगलाज ने एक किया

Navratri Special: सरहदों ने अलग किया, माता हिंगलाज ने एक किया

• LAST UPDATED : April 9, 2024

India News (इंडिया न्यूज) :पाकिस्तान में हिंगलाज शक्ति पीठ मौजूद है, जिसकी देख-रेख पाकिस्तान के पंडित करते है। हिन्दू-मुस्लिम मिलकर यहाँ पूजा करते है। नवरात्रों के दौरान श्रद्धालू माता हिंगलाज के दर्शन करने भारी संख्या में देश-विदेश से यहां आते है और मेले, गरबे आदि का आयोजन किया जाता है।

हिन्दू -मुस्लिम भक्त मिलकर करते है पूजा
सती माता के 51 शक्तिपीठ केवल भारत ही नहीं, भारत के आस पास के अन्य देशों में भी फैले हुए है। उन्ही में से एक है पाकिस्तान का हिंगलाज माता शक्तिपीठ जहाँ माता सती का सिर गिरा था। यह शक्ति पीठ पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त के हिनोली नदी के ताट पर स्थित है।
हिंगलाज शक्तिपीठ में हर साल नवरात्रि के त्यौहार को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। यहाँ नवरात्री के त्यौहार पर केवल पकिस्तान के हिन्दू ही नहीं, बल्कि देश विदेश के हिन्दू भी शामिल होते है। चैत्र नवरात्री के दौरान यहाँ माता का भव्य मेला लगता है। वही, दर्शन करने आई हुई महिलाए माता के दरबार में गरबा करती है। यहाँ पुरे विधि विधान से पूजन किया जाता है, पुरे क्षेत्र में भक्तों द्वारा लगाए गए माता के जयकारे और भजन की आवाज़ दूर-दूर तक गूंजती है।

मुस्लिम देशों से भी आते है भक्त

मान्यताओं के अनुसार हिंगलाज शक्तिपीठ की यात्रा, बाबा बर्फानी के अमरनाथ यात्रा से ज़्यादा कठिन है। नवरात्री के दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ को सम्हालने के लिए यहां ख़ास इंतजाम किए जाते है, ताकि भक्तों को दर्शन करने में कोई परेशानी ना हो।

नवरात्रि के दिनों में इस शक्तिपीठ में आने वाले कोई भी हिन्दू- मुस्लिम के बीच फर्क नहीं करते। सभी माता के भक्त के रूप में देखे जाते है। कई बार मंदिर के पुजारी मुस्लिम टोपी पहने हुए होते है, आरती के समय मुस्लिम भाई-बहन भी वहां उपस्थिति होते है।
हिंगलाज मंदिर को मुस्लिम ‘नानी बीबी की हज’ या पीरगाह के तौर पर पूजते है, इस कारण अफगानिस्तान, इजिप्ट और ईरान से भी भक्त यहाँ पीरगाह के दर्शन के लिए पहुँचते है।

यह भी पढ़े :

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox