Monday, May 20, 2024
Homeदुर्गदुर्ग में प्लेसमेंट कैंप, नौकरी का सुनहरी मौका, 10 हज़ार से 1.5...
Homeदुर्गदुर्ग में प्लेसमेंट कैंप, नौकरी का सुनहरी मौका, 10 हज़ार से 1.5...

दुर्ग में प्लेसमेंट कैंप, नौकरी का सुनहरी मौका, 10 हज़ार से 1.5 लाख तक वेतन

इंडिया न्यूज़, Durg News: आज 9 सितंबर को दुर्ग में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होगा। इस आयोजन में प्रदेश की करीब 10 कंपनियां आएगी जो रोजगार का मौका देगी। जिसके चलते योग्य उम्मेदवारों का चयन कर उन्हें खली पदों पर नौकरियां दी जाएगी। बता दे कि इसमें 10th क्लास से लेकर डिग्री वालों के लिए भी नौकरियां होगी। जिसके चलते आवेदकों को 10 हज़ार से लेकर एक लाख से भी ज्यादा का वेतन दिया जाएगा।

जानें कुल कितने पद 

रोजगार मार्गदर्शन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक इस आयोजन में करीब 82 खाली पदों के लिए इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जो भी अभ्यर्थी इस आयोजन में शामिल होना चाहता है वह आज करीब 10:30 पर दुर्ग के रोजगार मार्गदर्शन केंद्र में पहुंच सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आवेदक स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की सोशल साइट facebook.com/mccdurg से भी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

जानें वेतन (salary from 10 thousand to 1.5 lakh) 

MS शिवालिक इंजीनियरिंग में मेल्टिंग एजीएम फाउंड्री में एक पद कहली है इसके लिए ग्रेजुएशन के साथ ही टेक्निकल योग्यता निर्धारित की गई है। इस पद पर चयनित उम्मीदवार को करीब 1.5 लाख रूपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा चार्ज के एक पद के लिए योग्यता ग्रेजुएशन होनी जरूरी है। इसके लिए 30,000 वेतन निर्धारित किया गया है। CNC में 20 पद है इसके लिए योग्यता ग्रेजुएशन के साथ मैकेनिकल इंजीनियर रखी गई है। जिसमे वेतन 10 हज़ार दिया जाएगा। जिसकी नियुक्ति भिलाई में होगी।

किस कंपनी में कितने पद

जानकारी के मुताबिक अंकित इंडस्ट्रीज में 4 खाली पद है। जिनके लिए करीब 10 से 15 हज़ार तक वेतन दिया जाएगा। मेटल स्ट्रक्चर में २ पद खली है। जबकि महामाया मिनरल्स एंड केमिकल्स में 3 पदों पर भर्ती होगी। इसमें वेतन 10 या 12 हज़ार मिलेगा। आदित्य इलेक्ट्रॉनिक्स में भी 3 पद है। केमिस्ट, आईटीआई फिटर वेल्डर के लिए 4 पद खाली है। मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव व मैनेजर के लिए 3 पद रिक्त है। मोल्डिंग मशीन ऑपरेटर के 4 पद, वेल्डर व फिटर के लिए 22 पदों पर भर्ती होगी।

यह भी पढ़ें : NEET में छत्तीसगढ़ के टॉपर बने ओमप्रभु साहू, देश में 44वीं रैंक, घर में चोरी

यह भी पढ़ें : 15 दिन से चल रहा अनियमित कर्मचारियों का आंदोलन खत्म, 3 दिन से सड़क पर बैठे

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular