Monday, May 20, 2024
HomeCrimeRaipur Crime: रिश्तों का कत्ल! छोटी सी बात पर बड़े भाई ने...
HomeCrimeRaipur Crime: रिश्तों का कत्ल! छोटी सी बात पर बड़े भाई ने...

Raipur Crime: रिश्तों का कत्ल! छोटी सी बात पर बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, जानें पूरा मामला 

India News(इंडिया न्यूज़),Raipur Crime: रायपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आधी रात में रिश्तों के कत्ल की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बडे भाई ने छोटी सी बात पर अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी है। एक भाई ने दूसरे भाई की जान ले ली। बस इतना ही घटना को अंजाम देने के बाद मां को वीडियो काल कर पूरी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

ये है पूरा मामला 

यह मामला रायपुर का है। यहां एक मकान में दो भाई रहते थे बड़े भाई का नाम पीयूष झा और छोटा भाई पराग झा रहता था। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि रविवार की रात पीयूष ने अपने छोटे भाई पराग की गोली मारकर हत्या कर दी है। रायपुर के एक मॉल में अपना आफिस बना रखा था। आरोपित पीयूष शराब पीता रहता था जिसे लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। अब तक विवाद की वजह सामने ऩही आई है, लेकिन मां के मुताबिक, यह बताया जा रहा है कि एक लड़की को लेकर पीयूष डिप्रेशन में जरूर रहता था।

रात को घटना को अंजाम देने के बाद पीयूष ने अपनी मां को वीडियो काल किया और अपने छोटे भाई की हत्या की जानकारी दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि आरोपित के पास बंदूक थी इसकी कोई जानकारी नहीं है। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और कमरे को सील कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular