Monday, May 20, 2024
HomeCrimeCG Crime: पत्नी को बताया चरित्रहीन, कुल्हाड़ी से कर वार पति ने...
HomeCrimeCG Crime: पत्नी को बताया चरित्रहीन, कुल्हाड़ी से कर वार पति ने...

CG Crime: पत्नी को बताया चरित्रहीन, कुल्हाड़ी से कर वार पति ने की हत्या

India News CG (इंडिया न्यूज), CG Crime: कोरबा के दीपका थाना छेत्र के राजीव बस्ती में रहने वाली ग्लेरिया बाई (48) की बड़ी बेहरहमी से उसी के पति फुलसाय (50) ने कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी। फुलसाय का कहना है की उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं था, उसके सम्बन्ध कई गैर मर्दों के साथ थे।

पति पत्नी घर पर अकेले थे
हत्या वाले दिन ग्लेरिया घर में अकेली थी जब फुलसाय नशे की हालत में घर आया, आते के साथ दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर फुलसाय ने हथियार उठाकर अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना को अंजाम देते ही फुलसाय घटना स्थल से फरार हो गया।

बच्चे बाहर खेलने गए थे 
ग्लेरिया और फुलसाय के बच्चे पास के स्थीत मैदान में खेलने गए थे। बड़े बेटे अर्पित ने बताया वह अपने छोटे भाई के साथ खेलने गया हुआ था और जब उन्हें उनकी माँ की सूचना मिली वे घर की तरफ भागे जहाँ उन्हें उनकी माँ खून से लथपथ मिली। तुरंत एम्बुलेंस के मदद से पीड़िता को अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर्स ने ग्लेरिया को मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस
पूरी वारदात की सूचना मिलते ही दीपका थाना के प्रभारी युवराज तिवारी भी मौके पर पहुंचे। आरोपी फुलसाय अब पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी एक आईटीआई होल्डर है और दीपका के निजी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन की नौकरी करता है।

पत्नी पर लगाए आरोप (CG Crime)
आरोपी फुलसाय ने अपने पक्ष में कहा की उसकी पत्नी ग्लेरिया के कई मर्दों के साथ सम्बन्ध थे और उसने खुद उसे कई बार अलग अलग मर्दों के साथ देखा था। फुलसाय ने पुलिस को यह भी बताया की उसने इस बात की शिकायत दीपका थाना में भी कराई थी पर उसकी पत्नी ने अपनी हरकतों पर कोई रोक नहीं लगायी।

इसी कारण उसने अपनी पत्नी को मारने का फैसला किया। दोनों के दो बेटे और दो बेटियां है। फुलसाय के मुताबिक उसने जो भी किया है उसे इस बात का कोई पछतावा नहीं है।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular