Saturday, July 27, 2024
Homeछत्तीसगढElephants Attack In CG: हाथियों का आतंक! भाग रहे पति-पत्नी का किया...
Homeछत्तीसगढElephants Attack In CG: हाथियों का आतंक! भाग रहे पति-पत्नी का किया...

Elephants Attack In CG: हाथियों का आतंक! भाग रहे पति-पत्नी का किया बुरा हाल जानकर हो जाएंगे हैरान  

India News(इंडिया न्यूज)CG,Elephants Attack In CG: छत्तीसगढ़ प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में हाथियों का आतंक एक बार फिर से देखा जा सकता हैं। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के जंगलों में हाथियों का पूरा दल विचरण कर रहा हैं जिससे गांव बालों में भय का माहौल हैं। हाथी लगातार अंदरूनी इलाके में रह रहे वनवासियों को अपना शिकार बना रहे हैं साथ ही जानमाल का नुकसान भी कर रहें हैं।

शवों को अस्पताल भेजा गया

एक मामला सूरजपुर जिले से सामने आया है, एक दंपत्ति को जहां हाथियों ने मौत के घाट उतार दिया। वहीं हाथी के हमले से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पहुंचे वन अमले ने शवों को जब्त कर अस्पताल भेजा गया। एक साथ दो -दो मौतों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल हैं।

ये है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के दरहोरा के रहने वाले दंपत्ति के घर को 2 हाथियों ने ढहा दिया। अपनी जान बचाने के लिए दंपत्ति भाग रहे थे। तभी दोनों हाथियों ने उन्हें दौड़ाया पटककर उन्हें मार डाला। यह बताया जा रहा हैं कि अपने दल से बिछड़ कर 2 हाथी दरहोरा क्षेत्र में घूम रहे है। बहरहाल वन विभाग और पुलिस ने ग्रामीणों को बचाव और सुरक्षा के लिए घरों से बाहर नहीं निकलने और जंगलों में नहीं जाने की हिदायत दी हैं।

पूरे गांव वाले में डर का माहौल बना हुआ है। हाथी लगातार आसपास के इलाकों में रह रहे लोगों को अपना शिकार बना रहे है। इसके साथ ही जानमाल का नुकसान भी कर रहें हैं।

ये भी पढ़ें :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular