Home छत्तीसगढ Chandrahasini Temple: छत्तीसगढ़ का सबसे फेमस मंदिर, जहां साल भर रहता है...

Chandrahasini Temple: छत्तीसगढ़ का सबसे फेमस मंदिर, जहां साल भर रहता है भक्तों का डेरा 

0
170
Chandrahasini Temple
Chandrahasini Temple

India News (इंडिया न्यूज),Chandrahasini Temple: मां चंद्रहासिनी का मंदिर छतीसगढ़ के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। चंद्रपुर की छोटी सी पहाड़ी के ऊपर विराजित मां चंद्रहासिनी, चारों ओर से प्राकृतिक मनमोहक सुंदरता से घिरे चंद्रपुर की खूबसूरती मनमोहक है। महानदी व माण्ड नदी के बीच बसे चंद्रपुर में मां दुर्गा के 52 शक्तिपीठों में से एक है। 

देवी-देवताओं की भव्य मूर्तियां

साथ ही मंदिर में बने पौराणिक व धार्मिक कथाओं की सुंदर झाकियां, करीब 100 फीट विशालकाय महादेव पार्वती की मूर्ति, मंदिर के प्रांगण में अर्धनारीश्वर, महाबली पवन पुत्र, कृष्ण लीला, चिरहरण, महिषासुर वध, चार धाम, नवग्रह, सर्वधर्म सभा, शेषनाग बिस्तर और अन्य देवी-देवताओं की भव्य मूर्तियां भी दिखाई देती है। मां चंद्रहासिनी के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के मन को मोह लेती है।
मंदिर में शीश महल, तारा मण्डल, मंदिर के मैदान पर एक चलती हुई झांकी महाभारत काल को भी दर्शाती है। माता चंद्रसेनी की चंद्रमा के आकार की मूर्ति के दर्शन मात्र से ही भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।
नजदीकी रेलवे स्टेशन रायगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर चांपा से अलग होकर नए जिले के चंद्रपुर में महानदी तट पहाड़ी पर विराजमान है यह रायगढ़- सारंगढ़ सड़क मार्ग में करीब रायगढ़ से 30 किलोमीटर की दूरी पर है। जांजगीर चांपा से 100 किलोमीटर दूरी पर है। यहां बस, कार या फिर बाइक से भी जा सकते है। इसके लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन रायगढ़ है।
SHARE