Saturday, May 18, 2024
HomeWeatherCG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, जानें कैसा...
HomeWeatherCG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, जानें कैसा...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, जानें कैसा रहेगा आज के मौसम का हाल?

India News (इंडिया न्यूज़), CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिल सकती है। अगले तीन दिनों तक लोगों को ठंड़ से राहत मिलेगी। क्योंकि हवाओं की दिशा में बदलाव हुआ है। जिसके चलके ठंड से लोगों को राहत मिलेगी।

कैसा रहा आपके शहर में न्यूनतम तापमान?

  • रायपुर- 14.0
  • राजनांदगांव- 12.0
  • दुर्ग- 9.2
  • बिलासपुर- 12.0
  • पेंड्रा रोड- 9.8
  • अंबिकापुर- 6.7
  • जगदलपुर- 11.8

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। दिन में थोड़ा-बहुत कोहरा आपको देखने को मिल सकता है। वहीं 31 जनवरी को बिलासपुर संभाग के एक से दो जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। बात करें बीते शनिवार की तो काफी हद तक लोगों को ठंड से राहत मिली । प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया। अंबिकापुर में 6.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Also Read: Monday Upay: सोमवार के दिन भगवान शिव को ऐसे करें प्रसन्न, सभी कष्टों का होगा निवारण

 

 

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular