Saturday, July 27, 2024
Homeछत्तीसगढCG News: बेमौसम बारिश से फसलों का हुआ नुकसान, सीएम साय ने...
Homeछत्तीसगढCG News: बेमौसम बारिश से फसलों का हुआ नुकसान, सीएम साय ने...

CG News: बेमौसम बारिश से फसलों का हुआ नुकसान, सीएम साय ने किया ये ऐलान

India News Chhattisgarh ( इंडिया न्यूज ) CG News: छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की निराशा बढ़ा दी है। किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों के लिए भी राहत की खबर है। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर राज्य सरकार ने कार्रवाई की है। सरकार की ओर से क्षतिग्रस्त फसलों का आकलन कराया जायेगा। इसके बाद किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

प्रशासन से मुआवजे की मांग की (CG News)

राज्य के किसानों द्वारा लगाई गई तरबूज, मक्का, लौकी, गेहूं आदि समेत कई फसलों को भारी नुकसान हुआ। किसानों के पास 2 एकड़ से लेकर 3 एकड़ से अधिक अलग-अलग फसलें लगी हुई हैं, जो बारिश और ओलावृष्टि के कारण खराब हो गई हैं। इससे किसानों ने नुकसान का आकलन कर प्रशासन से मुआवजे की मांग की थी।

सोशल मीडिया पर किया ट्वीट

किसानों की फसलों के नुकसान को देखसोशल मीडिया पर ट्वीट ते हुए राज्य सरकार ने किसानों को मुआवजा देने की बात कही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा है कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। लेकिन इससे किसान भाइयों को निराश होने की जरूरत नहीं है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि हमारी सरकार सदैव किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular