Saturday, July 27, 2024
HomeBreaking NewsLoksabha Election: पूर्व CM बघेल बोले, 'सांसद नहीं PM चुनने जा रही...
HomeBreaking NewsLoksabha Election: पूर्व CM बघेल बोले, 'सांसद नहीं PM चुनने जा रही...

Loksabha Election: पूर्व CM बघेल बोले, ‘सांसद नहीं PM चुनने जा रही है रायबरेली की जनता’

India News CG ( इंडिया न्यूज),Loksabha Election: लोकसभा चुनाव के दौरान रायबरेली सीट पर प्रभारी का नेतृत्व करने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पर्यवेक्षक बनाया गया है। बघेल लगातार कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व सीएम का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने रायबरेली के बथुआ में बड़ा दावा करते हुए कहा कि रायबरेली की जनता न केवल लोकसभा सदस्यों को चुन रही है, बल्कि स्व. इंदिरा गांधी के बाद अब रायबरेली की जनता देश का प्रधानमंत्री चुनने जा रही है।

राहुल के लिए रायबरेली में बोले पूर्व सीएम बघेल

कांग्रेस ने राहुल गांधी को रायबरेली लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। इस सीट पर भूपेश बघेल को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इन दिनों बघेल लगातार रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने ये बड़ा दावा किया है।

पूर्व सीएम बघेल ने रायबरेली के आशानंदपुर में कहा कि पूरे देश में मतदान को लेकर लोगों के बीच अंडर करंट चल रहा है। इस अंडरकरंट से मोदी सरकार काफी चिंतित है। मोदी सरकार समझ चुकी है कि जनता का आशीर्वाद अब कांग्रेस के साथ है, कांग्रेस का न्याय भाजपा के अहंकार को परास्त करने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें हमेशा रायबरेली की जनता का आशीर्वाद मिला है और लोकतंत्र बचाने की इस महत्वपूर्ण लड़ाई में रायबरेली की जनता दोगुने उत्साह से हमारा साथ दे रही है।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular