Saturday, July 27, 2024
HomeBreaking NewsCG: कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट के आधार पर...
HomeBreaking NewsCG: कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट के आधार पर...

CG: कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू

India News CG ( इंडिया न्यूज), Chhattisgarh Suicide Case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रविवार ( 12 मई) को एक कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मार ली। कॉन्स्टेबल को तुरंत गंभीर हालत में बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने ऐसा कदम उठाया है। पूरा मामला पुलिस लाइन थाना क्षेत्र का है।

कॉन्स्टेबल ने उठाया आत्मघाती कदम

जानकारी के अनुसार आरक्षक का नाम सन्नी मलाकार बताया जा रहा है, जो इंदिरा नगर में वार्ड क्रमांक 9 के रियापारा में रहता था। शनिवार देर रात ड्यूटी कर सुबह घर लौटा था और तभी उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। सिपाही ने किन कारणों से खुद को मारी गोली अब इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

मामले में जांच जारी

पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है या फिर आत्महत्या की कोशिश की, कुछ अलग वजह है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस सुसाइड नोट की जांच के बाद ही कुछ कह पाने की स्थिति में है, इधर घटना की सूचना के बाद आरक्षक के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular