Monday, May 20, 2024
HomeAaj Ka Rashifal in HindiShani Ast 2024: कल शनि के अस्त होते ही इन राशियों पर...
HomeAaj Ka Rashifal in HindiShani Ast 2024: कल शनि के अस्त होते ही इन राशियों पर...

Shani Ast 2024: कल शनि के अस्त होते ही इन राशियों पर पड़ेगा असर, कुम्भ राशि वाले हो जाएं सावधान

Shani Ast 2024: शनिदेव को न्यायाधीश कहा जाता है। जिस किसी व्यक्ति के ऊपर शनि देव की कृपा होती है, उसके जीवन के कष्ट शनि देव दूर करते हैं। शनि देव को न्याय और कर्म फल दाता कहा जाता है। जो व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे काम करते हैं उनके ऊपर शनि देव की हमेशा कृपा दृष्टि बनी रहती है और बुरे काम वालों को दंडित करते हैं। ऐसे में शनि देव को प्रसन्न रखना काफी जरूरी रहता है। कल 11 फरवरी को शनि की स्थिति में बदलाव होने वाला है। कल कुंभ राशि में शनि अस्त हो जाएंगे। जिसके साथ ही कुछ राशियों पर मुसीबत पड़ने वाली है।

कुंभ राशि वाले हो जाएं सावधान

कुंभ राशि वालों पर अभी शनि की साढ़ेसाती चल रही है। और आब शनि के अस्त होने के दौरान कुंभ राशि वालों के लिए मुश्किलें और भी बढ़ने वाली है। ऐसे में कुंभ राशि वालों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। कुंभ राशि वालों के जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। साथ ही रिश्तो में भी दूरियां आ सकती हैं। शनि के दुष्प्रभाव की वजह से कुंभ राशि के लोग किसी बड़ी बीमारी के चपेट में आ सकते हैं। नौकरी और व्यापार में भी कुंभ राशि वालों को अड़चनों का सामना करना पड़ेगा।

कर्क राशि वालों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

शनि के अस्त होते ही सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव कर्क राशि के लोगों पर पड़ने वाला है। शनि के अस्त होने से आपके जीवन में समस्यों का जाल बिछने जा रहा है। इस राशि के लोग मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से परेशान रहने वाले हैं।

मकर राशि वालों के लिए बढ़ने वाली है अड़चने

शनि का प्रभाव मकर राशि वालों पर भी पढ़ने वाला है। मकर राशि वालों पर अभी शनि की साढ़ेसाती चल रही है। ऐसे में इनके करियर पर प्रभाव पड़ने वाला है। इस समय मकर राशि वाले अपनी सेहत का भी खास ध्यान रखें। क्योंकि आपके स्वाथ्य पर भी इसका गहरा असर पड़ने जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Health: बदलते मौसम के बीच सता रहा खांसी-जुकाम? घर पर ही बनाएं ये खास…

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बना देश का पहला ऑनग्रिड सोलर एनर्जी प्लांट, ग्रीन एनर्जी को लेकर सरकार की बड़ी पहल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular